बिहार राज्यसभा चुनाव : संजय झा ने CM नीतीश को सौंपा जीत का प्रमाण-पत्र

पटना : बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर वोटिंग में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सारे उम्मीदवारों की जीत हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रथम वरीयता के आधार पर 44 वोट मिले। हालांकि वे सोमवार को जीत का सर्टिफिकेट नहीं ले पाए थे। उनकी जगह जदयू नेता संजय कुमार सिंह ‘गांधीजी’ ने प्रमाण-पत्र लिया था। आज यानी 17 मार्च उसे जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने नीतीश कुमार को सौंप दिया।

आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने का प्रमाण-पत्र सौंपने का अवसर मिला – सांसद संजय झा

आपको बता दें कि प्रमाण-पत्र सौंपते हुए संजय कुमार झा ने सोशल मीडिया एक्स पर तस्वीर को शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने का प्रमाण-पत्र सौंपने का अवसर मिला। इस दौरान पार्टी नेता संजय कुमार सिंह ‘गांधी जी’ भी उपस्थित रहे। उनका सार्वजनिक जीवन नागरिकों की सेवा और बिहार के विकास को समर्पित रहा है। राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक उनके विचार और काम में हमेशा एक नयापन देखने को मिला है।

यह भी पढ़े : बिहार राज्यसभा चुनाव : महागठबंधन को बड़ा झटका, पांचों सीटें जीती NDA

हाई-प्रोफाइल आभूषण चोरी की वारदात का सफल खुलासा, जेवरात, नग चोरी...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर पुलिस ने क्लब में हुई हाई-प्रोफाइल आभूषण चोरी की वारदात का सफल खुलासा कर लिया है। नगर थाना क्षेत्र स्थित मुजफ्फरपुर...

Deoghar News: उदय शंकर सिंह ने किया 92 लाख की योजना...

Deoghar News: देवघर जिले के सारठ विधानसभा क्षेत्र में जल संरक्षण और सिंचाई व्यवस्था को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया...

12 साल पुराने तेजाब हमले के मामले में आरोपी दोषी करार,...

मोतिहारी : मोतिहारी से एक सनसनीखेज और लंबे समय से चल रहे आपराधिक मामले में अहम मोड़ आया है। जमीन विवाद को लेकर हुए...