मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान भागलपुर जिले को दी 442 करोड़ की सौगात, 144 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

भागलपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में भागलपुर जिला अंतर्गत भागलपुर गोराडीह मार्ग पर भागलपुर बौंसी रेलवे लाइन पर पहुंच पथ सहित आरओबी के निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विकासात्मक योजनाओं एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के प्रस्तुतीकरण का अवलोकन कर उनके क्रियान्वयन की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।

इन योजनाओं में सुल्तानगंज नगर परिषद् अंतर्गत जहाज घाट के निकट रेलवे की 17 एकड़ 47.62 डिसमिल भूमि भी शामिल है

इन योजनाओं में सुल्तानगंज नगर परिषद् अंतर्गत जहाज घाट के निकट रेलवे की 17 एकड़ 47.62 डिसमिल भूमि पर पर्यटकीय दृष्टिकोण से सुविधाओं का विस्तार, फतेहपुर चेकडैम का निर्माण कार्य, नवगछिया अनुमंडल में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य, भागलपुर जिले में कैंसर के इलाज हेतु कैंसर संस्थान की स्थापना, 11 प्रखंडों (बिहपुर, शाहकुंड, कहलगांव, सबौर, नवगछिया, सन्हौला, पीरपैंती, गोराडीह, नारायणपुर, इस्माईलपुर, नाथनगर) में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन एवं आवासीय परिसर का निर्माण, सुल्तानगंज भागलपुर जिलांतर्गत अवस्थित ग्रीनफील्ड अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण कार्य, प्रखंड गोराडीह अंतर्गत ग्राम पंचायत अगरपुर माछीपुर में अन्तर्राज्यीय आधुनिक बस अड्डा का निर्माण, गोराडीह प्रखंड में उपलब्ध सरकारी भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र का विकास, एसएम कॉलेज से मिरजानहाट पथ पर आरओबी (भोलानाथ पुल) के निर्माण कार्य शामिल है।

CM Bhagalpur 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा- इन सभी योजनाओं का क्रियान्वयन अच्छे ढंग से सुनिश्चित कराएं

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन सभी योजनाओं का क्रियान्वयन अच्छे ढंग से सुनिश्चित कराएं। निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण हो, इसका विशेष रूप से ख्याल रखें। इन सभी कामों के पूरा हो जाने से लोगों को काफी फायदा मिलेगा। पथों एवं आरओबी का निर्माण कार्य पूर्ण होने से वाहनों का परिचालन और अधिक सुचारू रूप से हो सकेगा।

CM Bhagalpur 2 22Scope News

मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत बैजानी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने जगदीशपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत बैजानी का भ्रमण कर पंचायत सरकार भवन, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, राजकीय मध्य विद्यालय बैजानी, जल-जीवन-हरियाली के तहत जीर्णोद्धार कराए गए पोखर आदि का जायजा लिया। पंचायत सरकार भवन, बैजानी के प्रांगण में मुख्यमंत्री ने पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत बैजानी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया। राजकीय मध्य विद्यालय, बैजानी के छात्र-छात्राओं ने ताली बजाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी मन लगाकर पढ़ाई करें। आप ही देश के भविष्य हैं। आप सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

CM Bhagalpur 3 22Scope News

मुख्यमंत्री ने जगदीशपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत बैजानी में आयोजित जनसभा स्थल के निकट विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया

मुख्यमंत्री ने जगदीशपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत बैजानी में आयोजित जनसभा स्थल के निकट विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने 8305 जीविका स्वयं सहायता समूहों के एक लाख पांच हजार पांच सौ 25 जीविका दीदियों को बैंकों से प्रदत ऋण के तहत 377 करोड़ 66 लाख 50 हजार रुपए का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना का सांकेतिक चेक, समेकित बकरी एवं भेड़ विकास योजना का सांकेतिक चेक, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड आदि लाभुकों को प्रदान किया। जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि आपके द्वारा हम महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। इसके लिए हम सभी आपके आभारी हैं।

CM Bhagalpur 6 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- आप सभी जीविका दीदियों को बधाई है

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी जीविका दीदियों को बधाई है। आप सभी बहुत अच्छा काम कर रही हैं। आगे भी पूरे बुलंदी के साथ काम करते रहिए, राज्य सरकार हर संभव मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने भागलपुर जिला अंतर्गत जगदीशपुर प्रखंड के बैजानी में 442 करोड़ रुपए की लागत से 144 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 171 करोड़ रुपए की लागत से 88 योजनाओं का उद्घाटन और 271 करोड़ रुपए की लागत से 56 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

CM Bhagalpur 7 22Scope News

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान भागलपुर जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में भागलपुर के जगदीशपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत बैजानी के प्रांगण में जिले से संबंधित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। समीक्षा बैठक के दौरान भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं, सात निश्चय-2 की योजनाओं तथा सात निश्चय-3 की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने जिले में किए जा रहे अन्य विकास कार्यों की भी जानकारी दी। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रगति यात्रा से संबंधित जिन योजनाओं की स्वीकृति दी गई है, उनका क्रियान्वयन तेजी से करें। सात निश्चय-2 के तहत जो योजनाएं चलाई जा रही हैं, उनका बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करें। उन्होंने कहा कि सात निश्चय-3 के तहत जो योजनाएं निर्धारित की गई हैं, उस पर बेहतर ढंग से कार्य शुरू करें।

CM Bhagalpur 8 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ योजनाओं को क्रियान्वित करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सबको मालूम है कि 20 नवंबर, 2025 को राज्य में नई सरकार के गठन के कुछ ही दिनों बाद हमलोगों ने राज्य को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने हेतु सात निश्चय-3 के कार्यक्रमों को लागू किया है। सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय सबका सम्मान-जीवन आसान का मुख्य मकसद राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम कर उनके जीवन को और भी आसान बनाना है। इसे लेकर हमलोग लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि सभी लोगों का सम्मान हो एवं उनका जीवन यापन आसान हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ योजनाओं को क्रियान्वित करें ताकि बिहार देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो सके।

CM Bhagalpur 4 22Scope News

समृद्धि यात्रा के दौरान भागलपुर जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में भागलपुर जिला अंतर्गत जगदीशपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत बैजानी में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सब बड़ी संख्या में यहां उपस्थित हैं। मैं आप सभी स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं। आप सब जानते हैं कि बिहार में पहली बार 24 नवंबर 2005 को एनडीए की सरकार बनी तब से राज्य में कानून का राज कायम है और हमलोग निरंतर बिहार के विकास में लगे हुए हैं।

वर्ष 2005 से पहले बिहार का बहुत बुरा हाल था – CM नीतीश कुमार

वर्ष 2005 से पहले बिहार का बहुत बुरा हाल था। लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। समाज में काफी विवाद होता था। हिन्दू-मुस्लिम के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। शिक्षा की हालत दयनीय थी, बहुत कम बच्चे पढ़ पाते थे। पहले इलाज का पूरा इंतजाम नहीं था। सड़कें जर्जर थीं, बिजली की आपूर्ति न के बराबर थी। हमलोग शुरू से ही बिहार के विकास के काम में लगे हुए हैं। अब बिहार में किसी प्रकार के डर एवं भय का वातावरण नहीं है। राज्य में प्रेम, भाईचारा एवं शांति का माहौल है। हिन्दू-मुस्लिम के बीच होने वाले विवाद को खत्म करने के लिए वर्ष 2006 से कब्रिस्तानों की घेराबंदी शुरू कराई। बड़े पैमाने पर कब्रिस्तानों की घेराबंदी कराई जा चुकी है। अब यहां कोई हिन्दू-मुस्लिम विवाद नहीं होता है। वर्ष 2016 से 60 वर्ष से पुराने हिन्दू मंदिरों की घेराबंदी कराने का काम शुरू किया गया, जिससे चोरी की घटनाएं नहीं होती है।

CM Bhagalpur 5 22Scope News

CM नीतीश के साथ डिप्टी सीएम, कई मंत्री, सांसद, विधायक, पार्षद व कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, उद्योग सह पथ निर्माण एवं भागलपुर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, सांसद अजय कुमार मंडल, विधायक कुमार शैलेंद्र, विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, विधायक शुभानंद मुकेश, विधायक रोहित पांडे, विधायक ललित नारायण मंडल, विधायक मिथुन कुमार, विधान पार्षद डॉ. एनके यादव, विधान पार्षद डॉ. संजीव कुमार सिंह, विधान पार्षद विजय कुमार सिंह, सामान्य प्रशासन विभाग एवं शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंदर, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त अवनीश कुमार सिंह, भागलपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विवेक कुमार, भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान शेखपुरा जिले को दी 206 करोड़ की योजनाओं की सौगात, 120 योजनाओं का किया शिलान्यास/कार्यारंभ

राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img