पंचायती राज विभाग की अध्यक्षता में LAEO व भवन निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन की प्रगति हेतु राज्य स्तरीय समिति के साथ समीक्षात्मक बैठक

पटना : बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में स्थानीय क्षेत्र अभियंता संगठन (LAEO) एवं भवन निर्माण विभाग बिहार द्वारा निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन की प्रगति हेतु राज्य स्तरीय समिति के साथ समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में मंत्री ने गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए तेजी से पंचायत सरकार भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन एवं भवन निर्माण विभाग बिहार के मुख्य अभियंता को निदेशित किया। साथ ही निर्मित पंचायत सरकार भवनों को शीघ्र हस्तांतरित करने हेतु भी मंत्री, पंचायती राज विभाग, बिहार द्वारा पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।

मंत्री ने पदाधिकारियों को निदेशित किया ताकि समस्याओं का निराकरण करते हुए निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण किया जा सके

मंत्री दीपक प्रकाश ने पंचायत सरकार भवनों के निर्माण के दौरान आ रही चुनौतियों का पंचायतवार प्रतिवेदन बनाकर संबंधित जिला पदाधिकारी एवं विभाग को अवगत कराने हेतु भी पदाधिकारियों को निदेशित किया ताकि समस्याओं का निराकरण करते हुए निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण किया जा सके। मंत्री ने विभाग स्तर से गठित टीम द्वारा नियमित रूप से निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों का स्थल निरीक्षण किया जा रहा है व असंतोषप्रद गुणवत्ता पाए जाने की स्थिति में निर्माण कार्य कर रही एजेंसी को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निरीक्षण प्रतिवेदन भेजा जा रहा है।

Panchayati Raj Department 1 22Scope News

मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा- कार्य में लापरवाही करने वाले पदाधिकारियों पर यथा आवश्यक कार्रवाई की जाए

पंचायती राज विभाग ने निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर की गई कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन विभाग को अविलंब भेजने हेतु भवन निर्माण विभाग, बिहार एवं स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के मुख्य अभियंता को निदेशित किया। मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि कार्य में लापरवाही करने वाले पदाधिकारियों पर यथा आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए तेजी से पंचायत सरकार भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण हो इसके लिए विभाग प्रतिबद्ध है एवं निर्माण कार्य कर रही एजेंसियों को निरंतर सहयोग कर रहा है।

पंचायत सरकर भवन निर्माण की अद्यतन प्रगति को विभाग के पंचायत निश्चय सॉफ्ट पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड हो

पंचायत सरकर भवन निर्माण की अद्यतन प्रगति को विभाग के पंचायत निश्चय सॉफ्ट पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड हो यह सुनिश्चित करने हेतु भी मंत्री, पंचायती राज विभाग, द्वारा पदाधिकारियों को निदेशित किया गया। मंत्री, पंचायती राज विभाग ने ग्राम पंचायतों द्वारा बनाए जाने वाले सभी पंचायत सरकार भवनों के प्राक्कलन को शीघ्र तकनीकी स्वीकृति प्रदान करने हेतु स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के मुख्य अभियंता को निदेशित किया।

Panchayati Raj Department 2 22Scope News

मंत्री के साथ विभाग के कई अधिकारी रहे मौजूद

साथ ही विभाग द्वारा आवंटित राशि के खर्च से संबंधित उपयोगिता प्रमाण पत्र शीघ्र समर्पित करने हेतु भी भवन निर्माण विभाग, बिहार एवं स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के मुख्य अभियंता को मंत्री, पंचायती राज विभाग, बिहार द्वारा निदेशित किया गया। आहूत समीक्षात्मक बैठक में नवीन कुमार सिंह, निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार, ललित राही, विशेष कार्य पदाधिकारी, पंचायती राज विभाग, बिहार सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान भागलपुर जिले को दी 442 करोड़ की सौगात, 144 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

कुरकुरे बांटने को लेकर बच्चों में विवाद, ईंट भट्ठे पर एक...

नवादा : नवादा जिले के नेहालुचक गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कुरकुरे बांटने को लेकर बच्चों...

मोतिहारी पुलिस लाइन में 531 प्रशिक्षु सिपाहियों का पासिंग परेड, सुरक्षा...

मोतिहारी : बिहार में बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अब महिलाएं, पुरुषों के साथ-साथ ट्रांसजेंडर जवान भी लोगों की सुरक्षा और...

गृह विभाग अधिकारी राकेश कुमार के गोदाम से चोरी, लाखों का...

नवादा : पटना में गृह विभाग मुख्यालय में कार्यरत नवादा के राजेंद्र नगर निवासी राकेश कुमार शर्मा के गोदाम में मंगलवार की बीती रात...