Dhanbad: झारखंड में नगर निगम चुनाव के बाद अब सभी अध्यक्ष व वार्ड पार्षद अपने अपने पद की शपथ ले रहे हैं। इसी बीच आज धनबाद से मेयर पद पर जीत हासिल करने वाले Sanjeev Singh ने भी अपने पद की शपथ ली है।
सभी नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने ली शपथ
बता दें धनबाद समाहरणालय के मुख्य सभागार में आज शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने अपने पद और कर्तव्यों की शपथ ली। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और गरिमा से भरा हुआ था।
मेयर Sanjeev Singh को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने शपथ दिलाई
धनबाद नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही नगर निगम के सभी 55 वार्डों के पार्षदों को भी शपथ दिलाई गई। सभी जनप्रतिनिधियों ने शहर के विकास, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने का संकल्प लिया।
Highlights


