JDU अध्यक्ष पद के लिए CM नीतीश ने दाखिल किया नामांकन

दिल्ली : जनता दल यूनाइटेड (JDU) राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नामांकन दाखिल किया। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने नीतीश कुमार की तरफ से दो सेट का नामांकन पत्र दिया। 22 मार्च नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। 23 को स्क्रूटनी होगी। अगर एक से ज्यादा नामांकन पत्र मिलेगा तो चुनाव होगा वरना नीतीश कुमार फिर से पार्टी के बॉस होंगे। पार्टी अध्यक्ष का कार्यकाल 2028 तक होगा।

JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की औपचारिकता बची

जदयू में प्रदेश स्तर तक संगठन के चुनाव पहले ही कराए जा चुके हैं। अब केवल राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया बची है, जिसे निर्धारित समयसीमा के तहत पूरा किया जा रहा है। 24 मार्च नाम वापसी की अंतिम तारीख है। इसके बाद तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। हालांकि अब तक किसी अन्य दावेदार के सामने नहीं आने से यह लगभग तय माना जा रहा है कि नीतीश कुमार निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाएंगे। पूरी प्रक्रिया औपचारिकता भर रह गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा पहले ही कह चुके हैं कि हर कार्यकर्ता की इच्छा है कि नीतीश कुमार ही अध्यक्ष बने रहें।

JDU President 1 22Scope News

JDU फिलहाल नेतृत्व बदलाव के पक्ष में नहीं

इससे साफ है कि जदयू फिलहाल नेतृत्व में किसी बदलाव के पक्ष में नहीं है। आने वाले राजनीतिक दौर को देखते हुए पार्टी अनुभव और स्थिरता पर ही भरोसा बनाए रखना चाहती है। बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय के बाद उनके पुत्र निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री हो गई है। वहीं, बिहार में नए सीएम को लेकर चर्चा जोरों पर है। हालांकि अभी तक सीएम कौन होगा, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

JDU President 2 22Scope News

JDU President 22Scope News

यह भी पढ़े : JDU अध्यक्ष पद के लिए आज पर्चा भरेंगे CM नीतीश, अबतक किसी ने नहीं किया नामांकन

बोकारो एयरपोर्ट में आग लगने की अफवाह! जानिए धुएं और लपटों...

बोकारो: बुधवार को बोकारो एयरपोर्ट परिसर से धुआं और आग की लपटें उठती देख इलाके में आग लगने की चर्चा शुरू हो गई। दूर...

पश्चिमी सिंहभूम में जंगली हाथी के हमले में युवक गंभीर घायल,...

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के रोंगो गांव में जंगली हाथी के हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो...

Bihar Health PPP Meeting: देश-विदेश के निवेशकों ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत...

बिहार में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों के संचालन को लेकर देश-विदेश के निवेशकों ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत से मुलाकात की। स्वास्थ्य...