KVS Admission 2026: रांची के केंद्रीय विद्यालयों में नामांकन शुरू, जानें Last Date, Eligibility और Lottery System

144
KVS Admission 2026: रांची के केंद्रीय विद्यालयों में नामांकन शुरू, जानें Last Date, Eligibility और Lottery System
KVS Admission 2026: रांची के केंद्रीय विद्यालयों में नामांकन शुरू, जानें Last Date, Eligibility और Lottery System
Advertisment

 केंद्रीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन शुरू। 2 अप्रैल तक करें आवेदन, जानें आयु सीमा, दस्तावेज और चयन प्रक्रिया।


KVS Admission 2026 रांची: रांची समेत देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। निजी स्कूलों के बाद अब अभिभावकों के लिए केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश का मौका खुल गया है। कक्षा-1 और बाल वाटिका में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 20 मार्च से शुरू हो चुका है, जो 2 अप्रैल तक चलेगा।

Advertisment

अभिभावक Kendriya Vidyalaya Sangathan की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in और KVS Online Admission Portal के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

KVS Admission 2026:ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज

नामांकन के लिए पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। आवेदन के दौरान अभिभावकों को बच्चे से संबंधित जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इनमें जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और जाति प्रमाण पत्र शामिल हैं।

प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अधूरे या गलत दस्तावेज के साथ किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए आवेदन करते समय सभी जानकारी सही भरना अनिवार्य है।


Key Highlights

  • केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू

  • 2 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन का मौका

  • कक्षा-1 और बाल वाटिका में लॉटरी सिस्टम से चयन

  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य

  • कक्षा-11 में प्रवेश 10वीं रिजल्ट के बाद


KVS Admission 2026:आयु सीमा और चयन प्रक्रिया की जानकारी

कक्षा-1 में प्रवेश के लिए बच्चे की आयु 31 मार्च 2026 तक 6 से 8 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं बाल वाटिका के लिए आयु वर्ग इस प्रकार निर्धारित किया गया है:

  • बाल वाटिका-1: 3 वर्ष से अधिक
  • बाल वाटिका-2: 4 वर्ष से अधिक
  • बाल वाटिका-3: 5 वर्ष से अधिक

कक्षा-1 और बाल वाटिका में प्रवेश पूरी तरह से ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम के जरिए किया जाएगा। चयनित छात्रों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

KVS Admission 2026:रांची के इन केंद्रीय विद्यालयों में होगा नामांकन

रांची जिले में कुल 6 केंद्रीय विद्यालय संचालित हैं, जहां इस सत्र में नामांकन होगा:

  • केंद्रीय विद्यालय रांची सीसीएल
  • दीपाटोली
  • नामकुम
  • सीआरपीएफ
  • एचईसी
  • हिनू

इनमें से जिन विद्यालयों में बाल वाटिका की सुविधा उपलब्ध है, वहां तीनों स्तरों पर भी प्रवेश लिया जाएगा।

KVS Admission 2026:महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू: 20 मार्च
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 2 अप्रैल
  • पहली सूची जारी: 9 अप्रैल
  • दूसरी सूची जारी: 16 अप्रैल
  • तीसरी सूची जारी: 21 अप्रैल
Advertisement