मृतक नाबालिग मजदूरों का शव पहुंचा अररिया
Araria-मृतक नाबालिग मजदूरों का शव पहुंचा अररिया- उत्तरप्रदेश के वाराणसी भेलपुर थाना क्षेत्र के साड़ी फैक्ट्री में हुए हादसे में चार मृतक मजदूरों में से दो बिहार के अररिया के थें. दोनों ही नाबालिग मजदूर थें. आज दोनों कामगारों को शव उनके पैतृक गांव लाया गया.
कामगारों का शव का पहुंचते ही गांव में सन्नाटा पसर गया. मृतकों में रामपुर के दियागंज गांव निवासी 15 वर्षीय एजाज उर्फ चुन्ना और रामपुर मोहनपुर पश्चिमी पंचायत निवासी मुंतशिर है.
आपको बता दें कि वाराणसी के भेलपुर थाना क्षेत्र में शॉट सर्किट से साड़ी फैक्ट्री में आग लग गयी थी, जिसके बाद गैस सिलेंडर का ब्लास्ट हो गया था. इस हादसे में चार कामगारों की मौत हो गयी थी. इसमें से दो अररिया के थें, जिनका शव आज लाया गया.
बताया जा रहा है कि दोनों कामगार कपड़ा रंगने के लिए केमिकल को तैयार करने के लिए गैस सिलेंडर पर पानी गर्म कर रहे थें इस बीच ही आगजनी की घटना हो गयी और सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया.
हादसे के बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी गयी. तब से ही परिजन और ग्रामीण शव का इंतजार कर रहे थेंं, लेकिन शव ज्योंही गांव पहुंचा लोगों का धैर्य जवाब दे गया, लोगों की आंखें भर आयी. गमगीन ग्रामीण अब शव को दफनाने की तैयारी कर रहे हैं.
Harmu : फंदे से लटका हुआ मिला युवती का शव, इलाकों में मची सनसनी

















