आयरन फैक्ट्री में हादसा, दो मजदूर की मौत

427
Advertisment

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चतरो स्थित बालमुकुंद फैक्ट्री में शनिवार की सुबह दो मजदूरों की मिक्सर मशीन में काम करने के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान गांडेय के जोधपुर गांव निवासी टेटू महतो और रसकुटो गांव निवासी कीमो तुरी के रूप में हुई है। घटना के बाद दोनों मजदूरों को इलाज के लिए शहर के नर्सिंग होम भेजा गया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों के शव को फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। हालांकि दोनों मृतक मजदूरों के परिजनों के साथ फैक्ट्री प्रबंधन की वार्ता हुई। जिसमें फैक्ट्री प्रबंधन की और से नियम के तहत सात लाख 75 हजार देने पर सहमति बनी। घटना की सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने मौके पर पंहुच कर मामले की जांच की। फिलहाल हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है। इस वार्ता में भाकपा माले के नेता भी शामिल हुए।

Advertisment
Advertisement