उत्तरकाशी टनल हादसे से बाहर निकले मजदूरों की बहुत जल्द हो सकती है घर वापसी

उत्तराखंडः उत्तरकाशी में हुए टनल हादसे में मजदूरों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। मजदूरों की प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें हेलीकॅाप्टर से ऋषिकेश एम्स लाया गया है। वहां सभी मजदूरों की मेडिकल जांच होगी इसके बाद उन्हें घर भेजने की संभवना जताई जा रही है।

जांच की बाद घर वापसी की है संभावना

जैप आइटी और श्रम विभाग के अनुसार मजदूरों का फिलहाल मेडिकल जांच की जा रही है। मेडिकल जांच में यदि सब कुछ ठीक रहा तो बहुत जल्द झारखंड के मजदूर वापस अपने घर आ सकते हैं। जानकारी के मुताबित मजदूरों की जांच फिलहाल ऋषिकेश एम्स में जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड टनल में फंसे मजदूरों ने 17 दिन बाद अंधेरे से निकल देखी रोशनी, पीएम मोदी ने की बात

हादसा 22Scope News

मालूम हो कि 12 नवंबर उत्तरकाशी के सिलक्यारा में टनल हादसा की घटना हुई थी जिसमें कि टनल धंस जाने के कारण उसके अंदर ही 41 मजदूर फंस गए थे। 41 मजदूरों में 15 मजदूर झारखंड राज्य से थे। जिनमें से राजधानी रांची के तीन मजदूर, पूर्वी सिंहभूम से सात, खूंटी से तीन, गिरिडीह से दो मजदूर शामिल थे।

30 नवंबर के बाद सभी जा सकते हैं घर

डॅाक्टरों के द्वारा मजदूरों के पूरी तरह से फिट पाए जाने के बाद उन्हें वापस घर जाने की अनुमति दे दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक जांच करने में ही आज का पूरा दिन निकल जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मजदूरों की घर वापसी हो सकती है।

30 नवंबर के बाद मजदूरों को घर वापस भेजने की तैयारी हो सकती है। इसलिए संभावना जताई जा रही है कि 30 नवंबर के बाद ही मजदूरों को घर भेजा जा सकता है।

 

Jharkhand High Court: महिला पर्यवेक्षिका भर्ती में अभ्यर्थियों को राहत, 6...

झारखंड हाईकोर्ट ने महिला पर्यवेक्षिका भर्ती मामले में अभ्यर्थियों को राहत दी है। एनसीएल और ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति रोकने वाले...

JSSC CGL Scam: सुषमा कुमारी निलंबित, गिरफ्तारी के करीब दो महीने...

 झारखंड JSSC CGL नियुक्ति घोटाले में आरोपी सुषमा कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। 19 अगस्त 2026 को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत...

Jharkhand Liquor Scam: 10.37 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी, ED ने...

 झारखंड के कथित शराब घोटाले में ED ने नीरज सिंह का बयान दर्ज किया है। विजन हॉस्पिटैलिटी और मार्शन इनोवेटिव पर 10.37 करोड़ रुपये...