आज जेल से रिहा हो रहे हैं बाहुबली MLA अनंत सिंह, कार्यकर्ताओं में जोश, दुल्हन की तरह सजा आवास

पटना : दुलारचंद हत्याकांड मामले में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह आज यानी 23 मार्च को जेल से रिहा हो रहे हैं। उनकी रिहाई को लेकर पटना और मोकामा में जबरदस्त तैयारी की गई है। विधायक अनंत सिंह के आवास को दुल्हन की तरह सजाया गया है। वहीं समर्थकों के लिए खाने-पीने और ठहरने की विशेष व्यवस्था की गई है। रिहाई की खबर मिलते ही समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

करीब एक लाख लोगों की जुटने की है संभावना

मिली जानकारी के अनुसार, अनुमान है कि पटना और मोकामा मिलाकर करीब एक लाख लोग जुट सकते हैं। समर्थकों का दावा है कि कल मोकामा में होने वाले रोड शो में भी भारी भीड़ उमड़ेगी, जिसमें लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इसी को लेकर पटना और मोकामा दोनों जगहों पर व्यापक तैयारियां की गई है।

Anant Singh 1 2 22Scope News

यह भी पढ़े : दुलारचंद यादव हत्याकांड : अनंत सिंह को पटना HC से राहत, मिली जमानत

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes: CM सम्राट चौधरी ने नवरात्रि पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...