हजारीबाग पुलिस ने 8 TSPC उग्रवादियों को किया गिरफ्तार,बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे

Jharkhand: झारखंड में पुलिस और सुरक्षाबल लगातार नक्सल खिलाफ अभियान में एक्टिव रुप से काम कर रहे हैं। झारखंड से नक्सलियों को समाप्त करने के लिए पुलिस पूरी तरह से जुट गई है इस बार हजारीबाग पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। बता दें हजारीबाग में उरीमारी से चार थानों की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आठ TSPC उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।

इन उग्रवादियों को किया गया गिरफ्तार

जिन 8 TSPC उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें लातेहार और रांची के रहने वाले सुनील मुंडा, वीरेंद्र मुंडा, सुरेंद्र मुंडा, लालमोहन मुंडा, अनिल मुंडा, रवींद्र गंझू उर्फ रिंकू, सत्येन्द्र गंझू उर्फ संतू और संजय मुंडा शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार सभी उग्रवादी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

कई हथियार हुए बरामद

पुलिस को इन उग्रवादियों के पास से 2 इंसास राइफल, 170 गोलियां, देसी पिस्टल, चार पहिया वाहन और 7 मोबाइल फोन मिले हैं जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है।

एसपी को मिली थी गुप्त सूचना

इस मामले में पुलिस ने जानकारी दी है कि एसपी को इन उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई की गुप्त सूचना मिली थी। एसपी को गुप्त सूचना मिली कि उरीमारी के कोलियरी इलाके में TSPC उग्रवादी घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। इसके बाद उरीमारी, गिद्दी, लोहसिंहना और पेलावल पुलिस समेत नक्सल शाखा की टीम का छापेमारी दल बनाया गया। दल ने आसवा और गुड़कुवा गांव के पास घेराबंदी की। इसी दौरान एक वाहन तेज गति से आता दिखा, जो पुलिस को देख वापस लौटने लगा। पुलिस के पीछा करने पर वाहन पुल और पेड़ से टकरा गया। उसमें सवार लोग भागने लगे तो पुलिस ने खदेड़ कर उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद उनके उग्रवादी होने का पता चला।

 

 

Jio के 10 साल: ₹228 वाला 1GB डेटा अब ₹8 से...

Jio के 10 साल, Ranchi: एक समय था जब मोबाइल खर्च बचाने के लिए लोग मिस्ड कॉल का सहारा लेते थे। घर पहुंचने की...

Devesh Kumar Bihar: देवेश कुमार ने संभाला बिहार राज्य योजना पर्षद...

Devesh Kumar Bihar: विधान परिषद (MLC) के पूर्व सदस्य देवेश कुमार ने गुरुवार को बिहार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस...

Jharkhand Weather: झारखंड के 4 जिलों में Yellow Alert, अगले 3...

 झारखंड के दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अगले 1 से 3 घंटे में गरज, वज्रपात और बारिश का Yellow Alert जारी किया गया...