Hazaribagh के नए SP बने Aman Kumar, पुराने पुलिस कप्तान ने खट्टी मीठी यादों के साथ हजारीबाग को कहा अलविदा

Hazaribagh: झारखंड में बड़े स्तर पर IAS IPS का तबादला किया गया है इसी क्रम में हजारीबाग में भी पुलिस अधीक्षक का तबादला हुआ है और अब हजारीबाग के नए पुलिस कप्तान Aman Kumar को बनाया गया है एवं पुराने पुलिस कप्तान अंजनी अंजन को झारखंड सशस्त्र पुलिस का समादेष्टा बनाकर देवघर भेज दिया गया है ।

नए SP अमन कुमार ने आज हजारीबाग में अपना पदभार ग्रहण कर लिया

नए पुलिस कप्तान Aman Kumar ने आज हजारीबाग में अपना पदभार ग्रहण कर लिया । पुराने पुलिस कप्तान ने उन्हें पदभार सौंपते हुए हजारीबाग के बारे में बात करते हुए कहा कि एक अच्छी टीम हजारीबाग में उन्हें मिली थी कुछ अच्छे काम भी उन्होंने हजारीबाग में किए हैं और एक अच्छी याद के साथ हजारीबाग से वह जा रहे हैं लेकिन हजारीबाग उनके मन में हमेशा रहेगा।

तो वही नए पुलिस कप्तान Aman Kumar ने कहा कि हजारीबाग में जैसा कि लोगों से पता चला है नशे पर अंकुश लगाना बेहद जरूरी है तो उसे पर काम करेंगे साथ ही महिलाओं बच्चों और बुजुर्गों पर हो रहे अपराध पर अंकुश लगाने का काम करेंगे और संगठित अपराध पर लगाम लगाने का काम करेंगे तथा हजारीबाग को भय मुक्त वातावरण मिले इसे लेकर एक टीम बनाकर काम किया जाएगा

नए पुलिस कप्तान से जनता को काफी उम्मीदें

फिलहाल अब नए पुलिस कप्तान ने पदभार ग्रहण कर लिया है और लोगों को नए पुलिस कप्तान से काफी उम्मीदें भी हैं अब देखना यह है कि इन उम्मीदों पर नए पुलिस कप्तान कितना खरा उत्तर पाते हैं

Devesh Kumar Bihar: देवेश कुमार ने संभाला बिहार राज्य योजना पर्षद...

Devesh Kumar Bihar: विधान परिषद (MLC) के पूर्व सदस्य देवेश कुमार ने गुरुवार को बिहार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस...

Jharkhand Weather: झारखंड के 4 जिलों में Yellow Alert, अगले 3...

 झारखंड के दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अगले 1 से 3 घंटे में गरज, वज्रपात और बारिश का Yellow Alert जारी किया गया...

Janmashtami 2026: CM सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, सुख-समृद्धि...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बिहार और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सामाजिक समरसता, प्रेम और उत्साह की कामना की।Janmashtami 2026 पटना:...