Breaking : बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटर का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी, 26 में से 19 रहीं टॉप

पटना : बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (BSEB) ने 12वीं के परीक्षार्थियों का सस्पेंस खत्म कर दिया है। बोर्ड की ओर से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर 1.30 बजे 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए गए। बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने साझा प्रेस कांफ्रेंस कर इंटर का रिजल्ट जारी किया। कुल 85.19 फीसद बच्चे पास हुए। 86.23 छात्राएं पास हुई हैं जबिक 84.09 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। कुल 26 में से 19 छात्राएं टॉप रही हैं। रिजल्ट को https://interbiharboard.com या https://www.bsebexam.com पर देखा जा सकेगा।

इंटर की परीक्षा में कुल 26 में से 19 छात्राएं टॉप रही

आपको बता दें कि आर्ट्स और कॉमर्स में छात्राएं टॉप रही हैं। बिहार बोर्ड 12वीं आंसर कॉपी का मूल्यांकन का काम 25 दिनों में पूरा किया गया है। पूरे भारत में पहला बोर्ड जो समय से पहले रिजल्ट जारी किया। साईंस में प्रथम स्थान समस्तीपुर से आदित्य प्रकाश अमन (481) और साक्षी कुमारी दूसरा स्थान लाई है। वहीं कॉमर्स में प्रथम स्थान अदिति कुमारी (480) और आर्ट्स में प्रथम स्थान निशु कुमारी गया से (478), बार्गिनिया से सिद्धि शुक्ला दूसरा स्थान मिला है।

Inter Result 1 22Scope News

ये बनें टॉपर

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा के साथ ही टॉपर का नाम सामने आ गया है। साइंस स्ट्रीम में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, सीतामढ़ी और नवादा की छात्राओं ने संयुक्त रूप से सेकेंड टॉपर बनीं। आर्ट्स स्ट्रीम में निशु कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया।

मिले इतने नंबर

साइंस स्ट्रीम से समस्तीपुर जिले के आदित्य प्रकाश अमन ने 481 अंक (96.20 फीसदी) हासिल कर टॉप किया है। वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम से पटना की अदिति कुमारी ने 480 अंकों (96.00 फीसदी) के साथ पहला स्थान हासिल किया। सीतामढ़ी की साक्षी कुमारी और नवादा की सपना कुमारी ने 479 अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया है। आर्ट्स स्ट्रीम में निशु कुमारी ने 479 अंक (95.80 फीसदी) हासिल कर टॉप किया है। वहीं सीतामढ़ी की सिद्धि शिखा, लखीसराय के चंद्रदीप कुमार और पूर्णिया के एमडी लकी अंसारी 478 अंकों के साथ दूसरे स्थान हासिल किया है।

Inter Result 2 22Scope News

साइंस स्ट्रीम में इन छात्रों ने किया टॉप

बिहार बोर्ड ने इंटर साइंस स्ट्रीम की टॉपर लिस्ट जारी हो गई है

रैंक 1 – आदित्य प्रकाश अमन (समस्तीपुर) – 481 अंक

रैंक 2 – साक्षी कुमारी (सीतामढ़ी) और सपना कुमारी (नवादा) – 479 अंक

रैंक 3 – अनामिका कुमारी (बेगूसराय) – 478 अंक

आर्ट्स स्ट्रीम में इन लोगों ने किया टॉप

रैंक 1 – निशु कुमारी (गया) – 479 अंक

रैंक 2 – सिद्धि शिखा (सीतामढ़ी), चंद्रदीप कुमार (लखीसराय) और एमडी लकी अंसारी (पूर्णिया) – 478 अंक

रैंक 3 – नसरीन प्रवीन (प. चंपारण), साजिया अंसारी (नालंदा), निसु कुमारी (दरभंगा) और आदर्श (सहरसा) – 477 अंक

Inter Result 3 22Scope News

कॉमर्स स्ट्रीम में इन लोगों ने किया टॉप

रैंक 1 – अदिति कुमारी (पटना) – 480 अंक

रैंक 2 – माही कुमारी (पटना) – 476 अंक

रैंक 3 – निशिका श्री (पटना) – 475 अंक

रैंक 4 – मानवी कुमारी (वैशाली) और श्रेया कुमारी (नवादा) – 474 अंक

Inter Result 5 22Scope News

टॉपर्स को क्या मिलेगा?

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में टॉपर को दो लाख रुपए कैश, एक लैपटॉप, किंडल ई-बुक रीडर, पदक के साथ प्रशस्ति सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। दूसरे टॉपर को 1.5 लाख रुपए कैश, एक लैपटॉप और किंडल दिया जाएगा। वहीं, तीसरे स्थान पर आने वाले को एक लाख रुपए कैश, एक लैपटॉप और किंडल दिया जाएगा। जबकि चौथे से 10वें स्थान के बीच आने वाले सभी छात्रों को 20 हजार की नकद दी जाएगी और एक लैपटॉप दिया जाएगा।

Inter Result 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : बिहार बोर्ड इंटर का आज जारी होगा रिजल्ट, शिक्षा मंत्री व अध्यक्ष रहेंगे मौजूद

अमित झा की रिपोर्ट

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...