जेल से बाहर आए बाहुबली MLA अनंत सिंह, 19 मार्च को मिली थी जमानत

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। मोकामा से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह जेल से अभी थोड़ी देर पहले बाहर निकल गए हैं। 19 मार्च को दुलार चंद यादव हत्याकांड में उन्हें पटना हा कोर्ट से जमानत मिली थी। आज यानी 23 मार्च को कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वो बेऊर जेल से रिहा हो गए। अनंत सिंह के बाहर निकलने पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। आज सुबह से ही उनके आवास पर खासा इंतजाम किया गया था।

अनंत सिंह की रिहाई की खबर मिलते ही जेल के बाहर पहले से मौजूद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई

अनंत सिंह की रिहाई की खबर मिलते ही जेल के बाहर पहले से मौजूद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और मौके पर जश्न का माहौल बन गया। जैसे ही अनंत सिंह जेल से बाहर निकले, समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। समर्थकों की भारी भीड़ ने नारेबाजी करते हुए अपने नेता के प्रति समर्थन जताया। पूरा इलाका उत्सव में तब्दील नजर आया। भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था की स्थिति न बने। फिलहाल, रिहाई के बाद समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और इलाके में जश्न का माहौल बना हुआ है।

Anant Singh Beur Jail 22Scope News

Anant Singh Beur Jail 1 22Scope News

यह भी पढ़े : आज जेल से रिहा हो रहे हैं बाहुबली MLA अनंत सिंह, कार्यकर्ताओं में जोश, दुल्हन की तरह सजा आवास

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes: CM सम्राट चौधरी ने नवरात्रि पर...

Samrat Chaudhary Navratri Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

Bokaro ESL Steel Plant Accident: बोकारो के ESL प्लांट में दो...

Bokaro ESL Steel Plant Accident: झारखंड के बोकारो जिले के सियालजोरी स्थित ESL स्टील लिमिटेड के प्लांट परिसर में गैस के संपर्क में आने...