Advertisment

विजय सिन्हा ने कहा- नगर विकास विभाग ने 100 दिनों में लिए हैं कई अहम फैसले

पटना : पटना नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सह उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विभाग के 100 दिनों के कामकाज और आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नगर विकास विभाग ने 100 दिनों में कई अहम फैसले लिए हैं और ‘डबल इंजन’ सरकार लगातार विकास की दिशा में काम कर रही है।

अब नगर निकायों में सशक्त स्थाई समिति का गठन पहले की तरह नामांकन से नहीं – डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा

डिप्टी सीएम ने बताया कि अब नगर निकायों में सशक्त स्थाई समिति का गठन पहले की तरह नामांकन से नहीं, बल्कि सभी पार्षदों के वोट से किया जाएगा। अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान तेज किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब सिर्फ रजिस्टर्ड होर्डिंग ही लगाए जा सकेंगे, बाकी सभी अवैध माने जाएंगे। डस्टबिन खरीद में अनियमितता की शिकायत पर जांच जारी है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Vijay Sinha 1 1 22Scope News

डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा ने कई अहम ऐलान किए

बिहार में अवैध मांस बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगेगा। बिना लाइसेंस कोई भी मीट शॉप संचालित नहीं होगी। बिल्डिंग बायलॉज में संशोधन कर राज्य के भौगोलिक हालात के अनुसार, नया ढांचा तैयार होगा। राजस्व बढ़ाने के लिए नई डिजिटल प्रणाली लागू की जाएगी। सभी नक्शे अब डिजिटल तरीके से पास होंगे।

व्यवस्था सुधार पर जोर

उन्होंने कहा कि मानसून से पहले तैयारी के तहत विभाग व्हाट्सएप नंबर जारी करेगा, जहां लोग नाले जाम या अतिक्रमण की शिकायत कर सकेंगे। सभी कार्यपालक पदाधिकारियों को स्थाई मोबाइल नंबर दिए जाएंगे, जो अधिकारी बदलने पर भी नहीं बदलेंगे। स्वच्छता को लेकर सख्ती दिखाते हुए उन्होंने कहा कि अब सिर्फ खानापूर्ति नहीं चलेगी और प्रधान सचिव के नेतृत्व में मॉनिटरिंग कमिटी बनाई जा रही है।

Vijay Sinha 2 1 22Scope News

पार्किंग और शहरी व्यवस्था

अवैध पार्किंग वसूली पर रोक लगाई जाएगी और सभी पार्किंग स्थलों पर रेट चार्ट अनिवार्य होगा। पटना मेट्रो का काम तेजी से जारी है। मलाही पकड़ी क्षेत्र का कार्य लगभग पूरा हो गया है। बिहार म्यूजियम से पटना म्यूजियम के बीच सबवे निर्माण शुरू हो गया है।

भविष्य की योजनाएं

बिहार में 11 नए टाउनशिप विकसित किए जाएंगे। सभी को प्लांड सिटी के रूप में तैयार किया जाएगा। ग्रीन सिटी कॉन्सेप्ट पर जोर दिया जा रहा है। पहली बार सभी नगर निकायों का ऑडिट अब Comptroller and Auditor General of India (CAG) द्वारा किया जाएगा। पहले यह काम विभाग के चार्टर्ड अकाउंटेंट करते थे।

Vijay Sinha 6 22Scope News

यह भी पढ़े : विजय सिन्हा ने कहा- AI की मदद से तेज और पारदर्शी होंगे भूमि सर्वेक्षण व बंदोबस्त कार्य

Bihar Health Update: पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। अब एक ही छत के...

Bihar Health Update: एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के Orthopedic Super...

पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड वाले ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन। अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, ट्रॉमा और स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर की...

JPSC Scam: रांची के होटल से चलता था सेटिंग का नेटवर्क!...

जेपीएससी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा। सीआईडी के अनुसार मुख्य आरोपी अभय तिवारी ने रांची के एक होटल को लीज पर लेकर कथित...