Hormuz Crisis Update: समुद्र में फंसे भारतीय कैप्टन की मौत, Ranchi के राकेश रंजन का पार्थिव शरीर आज पटना पहुंचेगा

ईरान युद्ध के बीच होर्मुज सागर में फंसे शिप के कैप्टन राकेश रंजन की हार्ट अटैक से मौत, दुबई से पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।


Hormuz Crisis Update रांची: ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच होर्मुज समुद्री क्षेत्र में फंसे शिप ‘अवाना’ के कैप्टन राकेश रंजन सिंह (47) की हार्ट अटैक से मौत के बाद अब उनका पार्थिव शरीर भारत लाया जा रहा है। घटना के आठ दिन बाद गुरुवार को उनका शव दुबई से दिल्ली पहुंचा, जहां से शुक्रवार सुबह पटना लाया जाएगा। इसके बाद सड़क मार्ग से शव को उनके पैतृक गांव पहुंचाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार होगा।


Key Highlights

  • होर्मुज समुद्री क्षेत्र में फंसे शिप के कैप्टन की मौत

  • 18 मार्च को हार्ट अटैक से दुबई में हुआ निधन

  • 18 दिन तक समुद्र में फंसे रहे थे कैप्टन और टीम

  • एयर एंबुलेंस नहीं मिलने से नहीं बच सकी जान

  • शुक्रवार को पटना पहुंचने के बाद गांव में होगा अंतिम संस्कार


Hormuz Crisis Update: दुबई से दिल्ली और फिर पटना पहुंचेगा पार्थिव शरीर

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब छह बजे उनका शव दुबई से दिल्ली लाया गया। विमान की उपलब्धता में देरी के कारण दिल्ली से पटना के लिए पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह छह बजे रवाना होगा और सुबह आठ बजे पटना पहुंचेगा। वहां से नालंदा जिले के बिहारशरीफ होते हुए उनके पैतृक गांव गोरोचक ले जाया जाएगा।
रांची के अरगोड़ा स्थित आवास से उनकी पत्नी और दोनों पुत्र समेत परिजन पहले ही गांव पहुंच चुके हैं।

Hormuz Crisis Update: होर्मुज संकट में 18 दिन तक समुद्र में फंसे रहे

बताया गया है कि कैप्टन राकेश रंजन सिंह शिप में तेल लोड कर भारत लौट रहे थे। दुबई पोर्ट से करीब 60 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद ही ईरान के साथ युद्ध शुरू हो गया, जिसके कारण होर्मुज का समुद्री मार्ग बंद कर दिया गया।
इस वजह से शिप को 18 दिनों तक समुद्र में लंगर डालकर खड़ा रहना पड़ा और पूरी टीम जहाज पर ही फंसी रही।

Hormuz Crisis Update: हार्ट अटैक के बाद नहीं मिल सकी एयर एंबुलेंस

18 मार्च को अचानक कैप्टन राकेश रंजन को हार्ट अटैक आया और वे कुर्सी से नीचे गिर पड़े। जहाज पर मौजूद स्टाफ ने तुरंत सीपीआर देकर उनकी जान बचाने की कोशिश की और दुबई एटीसी से एयर एंबुलेंस की मांग की।
लेकिन युद्ध की स्थिति के कारण एयर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। बाद में उन्हें बोट के जरिए दुबई पोर्ट लाया गया, लेकिन काफी देर हो जाने के कारण 18 मार्च की रात करीब 10:30 बजे उनकी मौत हो गई।
तब से उनका शव दुबई के शेख राशिद अस्पताल में रखा गया था, जहां पोस्टमार्टम और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अब शव भारत लाया जा रहा है।

 Sudivya Kumar Sonu:सुदिव्य कुमार सोनू का आज होगा अंतिम संस्कार, शाम...

 झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार आज गिरिडीह में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शाम 4 बजे तक अंतिम संस्कार...

Santosh Gangwar: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार...

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर दुख जताया। उन्होंने इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।Santosh...

Hemant Soren:सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर भावुक हुए हेमंत सोरेन,...

हेमंत सोरेन ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर भावुक श्रद्धांजलि दी। उन्हें बड़ा भाई बताते हुए कहा कि उनका जाना व्यक्तिगत क्षति है...