Breaking : रांची एयरपोर्ट पहुंचा शहीद कैप्टन कमरजीत सिंह बक्शी का पार्थिव शरीर, कई नेता…

Breaking 

Ranchi : कश्मीर में हुए आईईडी बम विस्फोट में जान गंवाने वाले हजारीबाग निवासी कैप्टन कमरजीत सिंह बक्शी का पार्थिव शरीर रांची एयरपोर्ट पर लाया गया है। शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए कई बड़े नेता समेत आला अधिकारी भी रांची एयरपोर्ट पहुंचे हैं।

Breaking : आईईडी धमाके में कैप्टन समेत दो जवान शहीद

बताते चलें कि जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के पास मंगलवार को हुए आईईडी धमाके में हजारीबाग निवासी कैप्टन कमरजीत सिंह बक्शी समेत दो जवान शहीद हो गए थे। वहीं एक जवान घायल है। शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी उर्फ पुनीत हजारीबाग के जुलू पार्क के रहनेवाले थे। वे अजिनदर सिंह बक्शी और नीलू बक्शी के एकलौते पुत्र थे।

मंगलवार को पेट्रोलिंग के दौरान आतंकियों के द्वारा बिछाई गई आईईडी में ब्लास्ट हो गया, जिसकी चपेट में आकर वे घायल हो गए थे। घायल होने के बाद सेना के द्वारा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। उनके शहीद होने की सूचना पर हजारीबाग में शोक की लहर है।

जम्मू-कश्मीर के अखनूर में एलओसी पर पोस्टेड सरदार करमजीत सिंह बक्शी की आगामी 5 अप्रैल को शादी होने वाली थी। इसकी तैयारी के लिए वे 10 दिन पहले ही हजारीबाग में थे। शादी तय होने के बाद वे ड्यूटी पर कश्मीर चले गए थे। परिजनों के अनुसार, हजारीबाग में 29 मार्च को शादी से जुड़ी रस्में निभाई जानी थीं, इसके बाद जम्मू में ही 5 अप्रेल को शादी तय थी। शाहिद करमजीत के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि करमजीत की मंगेतर भी सेवा में है और कप्तान की ही पोस्ट पर तैनात है मेडिकल डिपार्टमेंट में अपनी सेवाएं दे रही है।

 

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...