Advertisment

बलिराजगढ़ का उत्खनन आज से आरंभ, सांसद संजय झा ने की पूजा

मधुबनी : मधुबनी जिले के बाबूबरही प्रखंड में स्थित ऐतिहासिक बलिराजगढ़ में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा आज से वैज्ञानिक उत्खनन का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस उत्खनन की अवसर पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, झंझारपुर सांसद आरपी मंडल, बाबूबरही विधायक मीना कामत, रणधीर खन्ना, जहांगीर अली, जिला पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी सहित हजारों की तादाद में स्थानीय उपस्थित दिखे। इस खुदाई का मुख्य लक्ष्य प्राचीन मिथिला सभ्यता की जुड़ी और इतिहास की खोज करना है।

यहां का महत्व

बलिराजगढ़ को राजा बलि की राजधानी माना जाता है। यह लगभग 176 एकड़ में फैला एक केंद्रीय संरक्षित स्मारक है।

पुराना इतिहास

यहां पहले 1962-63 और 2013-14 में भी खुदाई हुई थी। जिसमें शुंग-कुषाण काल (200 ईसा पूर्व) से लेकर पाल काल तक के अवशेष मिले थे।

MP Sanjay Jha 1 22Scope News

मंजूरी

इस नए चरण के लिए एएसआई ने फरवरी 2026 में मंजूरी दी थी। जिसके लिए राज्यसभा सांसद संजय झा ने लगातार प्रयास किए गए और आज से उत्खनन का कार्य आरंभ हो गया है। अब देखने की बात है किस स्थान से उत्खनन के उपरांत क्या प्राप्त होता है।

MP Sanjay Jha 2 1 22Scope News

यह भी पढ़े : आरा शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

अमर कुमार की रिपोर्ट

Betla National Park: बेतला में बदलेगा जंगल सफारी का अनुभव, स्थानीय...

Betla National Park (लातेहार): पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) के बेतला नेशनल पार्क में आने वाले पर्यटकों को अब जंगल सफारी का और बेहतर अनुभव...

Ranchi University Admission 2026: दीक्षांत समारोह के लिए 14 अगस्त तक...

Ranchi University Admission 2026: रांची यूनिवर्सिटी ने 9 सितंबर, 2026 को होने वाले 39वें दीक्षांत समारोह (convocation ceremony) में शामिल होने के इच्छुक छात्रों...

Piparwar CISF Coal Raid: कुजू में कोयला तस्करी पर CISF की...

Piparwar CISF Coal Raid, पिपरवार: पिपरवार-NK की CISF टीम ने कुजू इलाके में कोयले की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लगभग 126 टन...