Jharkhand में गैस सिलेंडर मिलने में हो रही परेशानी, इस टोल फ्री नंबर में दर्ज करें शिकायत

Jharkhand: मिडिल ईस्ट देशों में चल रहे युद्ध के कारण झारखडं में भी गैस सिलेंडर को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन सरकार के तरफ से परेशानी का जल्द से जल्द निकालने की कोशिश चल रही है इसी कड़ी में एक बड़ी पहल विभाग की ओर से की गई है। बता दें विभाग ने घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी उपभोक्ताओं की परेशानियों के समाधान को लेकर टोल फ्री नंबर जारी किया है।

इस टोल फ्री नंबर में दर्ज करा सकते हैं शिकायत

इस मामले को लेकर खाद्ध आपूर्ति विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है। विभाग ने घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी उपभोक्तों की परेशानियों के समाधान को लेकर टोल फ्री नंबर 1967/ 1800-212-5512 जारी करते हुए एक राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का गठन किया है। इसके अलावा अब उपभोक्ता घर बैठे ही इस नंबर पर कॉल कर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।

गैस सिलेंडर से जुड़ी समस्या का होगा समाधान

इस टोल फ्री नंबर से उपभोक्ता कई तरह की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इससे गैस सिलेंडर की बुकिंग, डिलीवरी में देरी, ओवरचार्जिंग या अन्य किसी भी तरह की समस्या का त्वरित समाधान आसान होगा।

विभागीय संयुक्त सचिव दीपक कुमार ने जारी किया आदेश

विभागीय संयुक्त सचिव दीपक कुमार ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए खाद्य आपूर्ति निदेशालय, जेएसएफसी, भवन, कडरू में निदेशक दिलीप तिर्की के नियंत्रण में एक कंट्रोल रूम का गठन किया गया है।

निदेशक के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में पूर्व से संचालित पब्लिक ग्रीवांस मैनेजमेंट सिस्टम (पीजीएमएस) अपने कार्यों के अतिरिक्त विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों एवं उसके समाधान के लिए कॉल सेंटर के रूप में कार्य करेगा। पीजीएमएस का टोल फ्री नंबर 1967 कॉल सेंटर का टोल फ्री नंबर होगा।

Saffrn

Trending News

रोहतास जिले की तेलकप ग्राम पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर मिला...

पटना : बिहार के रोहतास जिले की तेलकप ग्राम पंचायत को वर्ष 2025 के लिए नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत विकास पुरस्कार (राष्ट्रीय पंचायत...

एक अप्रैल से पूरे बिहार में चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

पटना : राज्य सरकार ने राज्यभर में अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक और संगठित कार्रवाई का फैसला लिया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के...

“दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़” Mini Marathon की तैयारियां तेज, आयोजन स्थल...

Ramgarh: रामगढ़ जिला एथलेटिक्स संघ एवं जिले के सभी खेल संघों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली “दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़” Mini Marathon...

बख्तियारपुर-मोकामा सफर अब मिनटों में : फोरलेन का काम अंतिम चरण...

पटना : राज्य में सड़क कनेक्टिविटी को बढ़ाने के क्रम में महत्वपूर्ण परियोजना बख्तियारपुर-बाढ़-मोकामा पथ (एनएच-31 से जुड़ा मार्ग) के चौड़ीकरण का कार्य जल्द...

आज से डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव

पटना : बिहार में शहरों को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए नगर निकायों के लिए जारी किया गया नया गाइडलाइन कल पहली अप्रैल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img