Labour Code के विरोध में मजदूरों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध, आंदोलन तेज करने की दी गई चेतावनी

Jharkhand: केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए श्रम कोड (Labour Code) के विरोध में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र के गिद्दी, रेलीगढ़ा, गिद्दी सी, सिरका परियोजना, जीएम ऑफिस अरगड्डा में कार्यरत मजदूरों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

मजदूरों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की

मजदूरों ने अपने-अपने कार्यस्थलों पर काला बिल्ला लगाकर सरकार की नीतियों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। इस दौरान मजदूरों ने कहा कि Labour Code लागू होने से उनके अधिकारों में कटौती होगी और नौकरी की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न होगा।

आंदोलन को और तेज करने की दी गई चुनौती

उन्होंने आरोप लगाया कि नए श्रम कानून मजदूर विरोधी हैं और इससे पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। विरोध कार्यक्रम के तहत मजदूरों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखी और सरकार से Labour Code को वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मजदूर संगठनों के नेताओं ने भी इस विरोध को समर्थन देते हुए कहा कि यह लड़ाई मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए है और इसे हर हाल में जारी रखा जाएगा।

इस मौके पर बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद रहे और एकजुटता के साथ अपने अधिकारों की आवाज बुलंद की मौके पर पुरुषोत्तम पांडेय, अरुण सिंह, गौतम बनर्जी, अरविन्द कुमार उपाध्याय, पवन कुमार, राजेश गुप्ता, अमजद खान, रविन्द्र मिस्त्री, अवतार सिंह, बिरजू साव, शम्भु कुमार, गोपाल भगत, राम प्रताप मिश्रा, मनोज यादवा, गजेन्द्र कुमार, मनोज कुमार, कृष्णा राम, इस्माइल, भुवनेश्वर गंझू, बालेश्वर गंझू, दीपक कुमार, सहीत सैकड़ों की संख्या में मजदूर शामिल थे।

 

 

Saffrn

Trending News

मोतिहारी के DM ने मॉडल विद्यालय के कार्य का किया निरीक्षण

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल ने आज जिले के एक निर्माणाधीन मॉडल विद्यालय श्री रामदवन विभीषण उच्च माध्यमिक+2 विद्यालय...

विजय चौधरी ने कहा- 2030 तक नीतीश की नीति पर चलेगी...

पटना : बिहार की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने जनता दल यूनाइटेड (JDU)...

नीतीश कुमार से मिले CM सम्राट, आज शाम जाएंगे दिल्ली

पटना : बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पूर्व सीएम नीतीश कुमार से उनके आवास सात सर्कुलर रोड पर मुलाकात की। सीएम सम्राट...

मधेपुरा में 60 साल पुराना पुल धंसा, दर्जनों गांवों का शहर...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। साहुगढ़ इलाके में एक जर्जर पुल अचानक धंस गया। जिससे दर्जनों...

प्रेम-प्रसंग के चलते युवक की गोली मारकर हत्या, श्मशान घाट के...

दरभंगा : दरभंगा शहर से जहां भीगो नया टोला स्थित बांध किनारे गांछी के पास से एक युवक का अहले सुबह शव बरामद हुआ...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img