बोकारोः विधानसभा घेराव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं किये गए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने काला- बिल्ला लगाकर विरोध जताया।
मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार बौखलाहट में है, अपनी नाकामी को छुपाने के लिए लाठियों के बल पर जनता की आवाज को दबाना चाहती है। किसी एक समुदाय को आवंटित कमरा तुष्टीकरण की राजनीति है। यदि सरकार किसी एक धर्म को कमरा आंवटित करती है तो दूसरे धर्मों के लिए भी यही किया जाना चाहिए।
रिपोर्टः चुमन







