श्रेयसी सिंह ने कहा- आज खेल प्रतियोगिता में बिहार के एक से एक होनहार युवा आए हैं

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के नालंदा मेडिकल कॉलेज (NMCH) में आज 57वां वार्षिक खेल एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के खेल मंत्री श्रेयसी सिंह पहुंची थी। उन्होंने चुने हुए खेल प्रतियोगिताओं के बीच बच्चों को मोमेंटो और प्राइज भेंट किया। मंत्री श्रेयसी ने सभी बच्चों को मंगल कामनाओं के साथ आशीर्वाद भी दिया। वहीं मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार में खेल प्रतियोगिताओं और युवाओं का खेलने की कोई कमी नहीं है। हमारे तरफ से स्टेडियम बनाने की प्रयास चल रही है और जल्द ही यहां अंतरराष्ट्रीय लेवल का खेल शुरू होगा। बिहार अपने मुकाम पर पहुंचेगा।

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने अपने पिता के बारे में बहुत कुछ बताया

वहीं मंत्री श्रेयसी सिंह ने अपनी आगे बढ़ने की दस्ताओं का दर्द भरा बयान उन्होंने सभी के सामने साझा किया। अपने पिता स्वर्गीय दिग्विजय सिंह के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि वे इतने सिद्धांतवादी थे कि उन्होंने खेल प्रतियोगिता में मुझे यह कहा कि स्वयं तुम आगे बढ़ो और मेहनत करके अपना नाम कमाओं। तुम खुद प्रतियोगिता में भागीदारी बनो तभी तुम्हारा आगे बढ़ने का मार्ग बनेगा। वही मंत्री ने कहा कि जब हम खेल की शुरुआत किए थे काफी चुनौतियां थी। उन्होंने बहुत सारी बातें ऐसी बोली कि सुनने वाले स्तंभ रह गए।

Mantri Shresi Singh 1 22Scope News

श्रेयसी सिंह ने कहा- हम अपने स्तर से भी खेल को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं और करेंगे

श्रेयसी सिंह ने कहा कि आज खेल प्रतियोगिता में बिहार के एक से एक होनहार युवा आए हैं और उनको प्रोत्साहन देने के लिए सरकार कटिबंध है। उसके लिए ट्रेनिंग सेंटर भी खोला गया है जहां कम लागत पर बच्चों को ट्रेनिंग दी जा रही है। खेल प्रतियोगिता बढ़ाने के लिए बिहार में स्टेडियम का काम जोर-शोर से शुरू किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि हम अपने स्तर से भी खेल को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं और करेंगे। क्योंकि मुझे यह लगता है कि कोई भी खेलने वाला युवक निराश नहीं हो वे आगे बढ़े। मंत्री ने कहा कि किस तरह से हम लोगों के साथ हुआ आने वाले बच्चों के साथ इस तरह व्यवहार ना हो कि वह उत्साहित के जगह और निराश ना हो।

Mantri Shresi Singh 2 22Scope News

NMCH के प्राचार्य उषा कुमारी ने प्रतियोगिता में जीते हुए बच्चों को किया प्रोत्साहित

वहीं नालंदा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर उषा कुमारी प्रतियोगिता में जीते हुए बच्चों के बीच उन्हें प्रोत्साहित किया। एनएमसीएच की सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर रश्मि प्रसाद ने भी बच्चों को बीच जाकर मोमेंटो और शॉल शील्ड प्रदान किया। काफी संख्या में डॉक्टर एवं महिलाएं कार्यक्रम में पहुंची थी। इस कार्यक्रम में डॉक्टर अजय कुमार सिंह, डॉक्टर संतोष कुमार, डॉक्टर आरआर दास, डॉक्टर प्रवीण कुमार, डॉ. विजय सिंह और डॉक्टर मुकुंद प्रसाद प्रसाद मौजूद रहे।

Mantri Shresi Singh 3 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने वाल्मी परिसर पटना स्थित बिपार्ड स्किल पार्क के दक्षता भवन का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

रामगढ़ के सिरका क्षेत्र में खनन विवाद गहराया, विधायक Mamta Devi...

Ramgarh: रामगढ़ जिले के कोलयरी सिरका चाणक में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कृष्णा इंफ्रास्ट्रक्चर आउटसोर्सिंग कंपनी का मशीन चाणक गांव...

2024 बैच के IAS अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया का प्रशिक्षण

पटना : बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल के पर्यवेक्षण में निर्वाचन विभाग पटना में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) 2024 बैच के...

चाय बागान से चुनावी हुंकार: JMM प्रत्याशी के समर्थन में उतरीं...

ASSAM: आगामी 9 अप्रैल को देश के कई राज्यों में विधानसभा का चुनाव होने वाले हैं उनमें से एक राज्य असम भी है जहां...

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा- खान विभाग ने 2025-26 में 3592...

पटना : बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को खान एवं भूतत्व विभाग में अपने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने...

14 जिलों में फ्री नेत्र जांच का दूसरा चरण हुआ शुरु,...

पटना : समाज कल्याण विभाग की ओर से बुनियाद केंद्र पर चल रही नेत्र जांच का दूसरा चरण सोमवार यानि 30 मार्च को शुरू...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img