जमीन विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने इन पर लगाया आरोप

औरंगाबाद : जमीन विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने इन पर लगाया आरोप- हसपुरा थाना

क्षेत्र के पिरु गांव में जमीनी विवाद को लेकर शनिवार की रात

मखदुमपुर में पदस्थापित स्वास्थ्य विभाग के डाटा ऑपरेटर जयेंद्र कुमार की पत्नी वीणा कुमारी की हत्या कर दी.

इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. परिजनों ने अपने रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया है.

बताया जाता है कि जयेंद्र का कई वर्षों से आपने रिश्तेदारों के साथ जमीनी विवाद चल रहा था.

इसको लेकर कई बार झड़प भी हो चुकी थी.

बीती रात दो से तीन की संख्या में लोग लगभग तीन बजे सुबह जयेंद्र के घर पहुंचे.

जब सभी सोए हुए थे, तभी खिड़की से गोली चला दी, जो जयेंद्र की पत्नी को लगी.

परिजनों ने इसपर लगाया आरोप

इधर मृतका के देवर ने बताया कि अपराधी मेरे भाई जयेन्द्र को मारने आये थे

परन्तु भाभी को गोली लग गयी. गोली मारने का आरोप संजय कुमार व उसकी मदद करने आये ओमप्रकाश पर लगाया है. आनन-फानन में सभी घायल वीणा को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसपुरा पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

थानाध्यक्ष पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

इसकी शिकायत करने के बावजूद भी हसपुरा थानाध्यक्ष पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है. पुलिस अपराधियों से पैसे लेकर कई बार मामले को रफा-दफा कर चुकी है. वहीं इस कांड को दूसरे दिशा में मोड़ने का प्रयास पुलिस कर रही है.

मृतका के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनपर से मां का साया उठ गया. इधर परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पूर्व में ही यदि इस मामले को संज्ञान में लेती तो यह घटना नहीं होती. लेकिन पुलिस ने हमेशा आरोपियों के साथ रही.

परिजनों ने नहीं दिया आवेदन- थानाध्यक्ष

इस बारे में जब हसपुरा के थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हत्या की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया गया है. परिजनों द्वारा आवेदन नहीं दी गई है. आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान की जाएगी. इसके लिए पटना से जांच टीम को भी बुलाया गया है. जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. घटना के बाद से गांव में कोहराम मच गया है.

रिपोर्ट: दीनानाथ

Nationalsports scam- याचिकाकर्ता का आरोप साजिश के तहत परिजनों के विरुद्ध दर्ज किया गया एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...