मिड-डे-मील भोजन खाने के बाद 15 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, सदर अस्पताल में भर्ती

भागलपुर : भागलपुर जिले के शाहजंगी गंगोटा मैदान स्थित प्राथमिक विद्यालय से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां मिड-डे-मील खाने के बाद करीब 15 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को आनन-फानन में एंबुलेंस के जरिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

स्कूल में बच्चों को छोले-चावल दिया गया था

बताया जा रहा है कि स्कूल में बच्चों को छोले-चावल दिया गया था। बच्चों के अनुसार, छोले का स्वाद काफी खट्टा था, लेकिन भूख लगने के कारण उन्होंने खाना खा लिया। खाना खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों को पेट दर्द, उल्टी और चक्कर आने की शिकायत होने लगी, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ती चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही हबीबपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

Bhagalpur Child 1 22Scope News

Bhagalpur Child 2 22Scope News

हैरान करने वाली बात यह रही कि इलाज के दौरान अस्पताल में न तो स्कूल के शिक्षक मौजूद थे और न ही प्रधानाचार्य

वहीं हैरान करने वाली बात यह रही कि इलाज के दौरान अस्पताल में न तो स्कूल के शिक्षक मौजूद थे और न ही प्रधानाचार्य, जिससे परिजनों में काफी आक्रोश देखा गया। एक अभिभावक ने बताया कि सूचना मिलने पर वे अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां स्कूल प्रबंधन का कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं था। इससे अभिभावकों में नाराजगी बढ़ गई है। डॉक्टरों के अनुसार, सभी बच्चों का इलाज किया जा रहा है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Bhagalpur Child 3 22Scope News

इसी तरह का खाना अन्य स्कूलों में भी भेजा गया था

जानकारी के मुताबिक, इसी तरह का खाना अन्य स्कूलों में भी भेजा गया था, लेकिन वहां से इस तरह की कोई शिकायत सामने नहीं आई है। खास बात यह है कि आज से ही एक एनजीओ के माध्यम से स्कूलों में मिड-डे-मील वितरण की शुरुआत की गई थी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Bhagalpur Child 4 22Scope News

Bhagalpur Child 5 22Scope News

यह भी पढ़े : विद्यालय एक, शिक्षक 2 और छात्र 4, खर्च हर माह एक लाख के करीब, यह अजीबोगरीब स्कूल

राजीव रंजन की रिपोर्ट

JPSC Result 2026: झारखंड सिविल सेवा बैकलॉग PT का रिजल्ट जारी,...

जेपीएससी ने झारखंड सिविल सेवा बैकलॉग पीटी परीक्षा 2023 की संशोधित आंसर-की और परिणाम जारी कर दिया है। 125 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। मुख्य...

Ranchi Crime News: पति के अवैध संबंध बने हत्या की वजह,...

रांची के तुपुदाना सीरी जंगल में मिली महिला की लाश मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में पति के...

Indian Railways Update: गोरखपुर संबलपुर एक्सप्रेस में बढ़ेगा AC Coach, रांची...

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर संबलपुर एक्सप्रेस में अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगाने और रांची आनंद विहार व संतरागाछी अजमेर स्पेशल...