अवैध गिट्टी बालू का कारोबार, नाबालिग से लोडिंग, माफिया गिरोह का आतंक

शेखपुरा : बिहार में बाल मजदूरी से मुक्त का दावा करने वाले सरकार और अधिकारियों का दावा खोखला साबित हो रहा है। सरकार जागरूकता के लिए इस पर करोड़ों पानी की तरह बहा रहा है। इसके साथ ही बाल मजदूरी करवाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भी प्रावधान है। इतनी सख्ती के बाबजूद भी बिहार के शेखपुरा जिले में धड़ल्ले से नाबालिग बच्चों से भारी काम करवाया जा रहा है।

ताजा मामला शेखपुरा थाना क्षेत्र का है, जहां पथरैटा मोड़ के समीप बगैर लाईसेंस के संचालित अवैध डिपो का है

ताजा मामला शेखपुरा थाना क्षेत्र का है, जहां पथरैटा मोड़ के समीप बगैर लाईसेंस के संचालित अवैध डिपो का है। जहां सड़क किनारे बड़ी गाड़ियों से गिट्टी एवं बालू गिरवाकर उसे ट्रैक्टर में नाबालिग बच्चों से भरवाकर बगैर चालान के बेचा जा रहा है। जिससे श्रम विभाग और खनन विभाग दोनों बेखबर है। स्थानीय लोगों का यहां तक कहना है कि इन दोनों विभागों को यहां से कथित तौर पर कमीशन भी जाता है। जिससे अधिकारी आंख मूंदकर अवैध काम होने देते हैं। यह क‌ई वर्षों से चल रहा है।

Sheikhpura Sand 1 22Scope News

इससे सरकार का राजस्व का बड़े पैमाने पर चोरी भी हो रहा है – स्थानीय लोग

स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि इससे सरकार का राजस्व का बड़े पैमाने पर चोरी भी हो रहा है। नाबालिग बच्चों से काम करवाने से उसके मानसिक एवं शारीरिक विकास को भी प्रभावित कर रहा है। ग्राहक बनकर जब एक रिपोर्टर ने अवैध गिट्टी एवं बालू कारोबार करने वाले खनन माफिया शिव शक्ति इंटरप्राइजेज के संचालक रमन कुमार झा से बात किया तो उन्होंने एक गिट्टी की कीमत ट्रैक्टर नौ से 10 हजार रुपए बताया। वहीं जब चालान के लिए कहा गया तो उन्होंने साफतौर पर कहा कि हम बगैर चालान के बेचते हैं। उन्होंने दवे जुबां से यह भी कहा कि हमलोग ऊपर से लेकर नीचे तक मैनेज किए हुए रहते हैं। इस वजह से कहीं भी कोई परेशानी नहीं होती है।

Sheikhpura Sand 2 22Scope News

खनन विभाग बेखबर

आपको बता दें कि लाखों रुपए का राजस्व का नुकसान होने के बाद भी खनन विभाग चैन कि नींद सोया हुआ है। खनन विभाग के इंस्पेक्टर नेहा कुमारी से जब इस मामले को लेकर बात किया तो बस अधिकारियों का घिसा पिटा जबाव जानकारी मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Sheikhpura Sand 22Scope News

कानून का उलंघन जांच के लिए टीम गठित

नाबालिग बच्चों से भारी काम करवाए जाने को लेकर जब श्रम विभाग के अधिकारी राजेश कुमार सिन्हा से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि इस मामले में एक टीम को गठन किया जाएगा और दोषी पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। बच्चों को भी रिकवर करने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़े : मोतिहारी जहरीली शराब : अबतक 4 की मौत, 6 लोगों की गई आंखों की रोशनी

चंदन कुमार की रिपोर्ट

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...