Advertisment

प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से हो रही अवैध बालू की ढुलाई

भौरा ओपी और जोड़ापोखर थाना गेट के सामने से ही अवैध बालू की हो रही ढुलाई

भौरा का रामचंद्र मैनेज करता है सबकुछ

रिपोर्टर सचिन सिंह झरिया

धनबाद: झरिया विधान सभा में बालू तस्करी का खेल जोरों से चल रहा है। अवैध ढुलाई पर प्रतिबंध के बाद भी बालू माफिया खुले आम प्रशासन की आंखों के सामने से बालू ढुलाई कर रहे हैं। भौरा क्षेत्र के आस-पास के ही इलाके नहीं पाथरडीह, सुदामडीह, जोरापोखर थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से बालू की तस्करी हो रही है।

भौरा ओपी क्षेत्र के आसपास दामोदर नदी से हर दिन सैकड़ों ट्रैक्टर बालू की अवैध ढुलाई होती है। अवैध बालू ढुलाई से राज्य सरकार को लाखों रुपये के राजस्व की हानि हो रही है। इन दिनों बालू माफिया अवैध बालू का मनमाना राशि वसूल रहे हैं।

लेकिन इन बालू माफियाओं को रोकने वाला कोई नहीं है। बालू माफिया हर दिन ट्रैक्टर से बालू लेकर भौरा ओपी, जोड़ापोखर थाना के मुख्य गेट से होते हुए झरिया शहर के सहित दर्जनों स्थानों में बेच रहे हैं। इसके बावजूद भी खनन विभाग को किसी तरह की जानकारी नहीं है।

खनन विभाग आए दिन छापेमारी अभियान चला रहा है। लेकिन विभाग को अवैध बालू लदे ट्रैक्टर नहीं मिलते हैं। अगर जिला खनन पदाधिकारी का मूड अच्छा रहा तो छापेमारी अभियान के दौरान एक-दो अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जरूर पकड़ लेते हैं।

अन्यथा विभाग छापेमारी अभियान चलाकर अपना रेट बढ़ाने में लगा रहता है। इधर, कई ट्रैक्टर चालकों का कहना है कि ट्रैक्टर पास करने के एवज में कई स्थानों पर पैसा देना होता है। अवैध बालू का मुख्य सरगना रामचंद्र बताया जा रहा हैं जो भौरा का रहने वाला है. सारा मैनेज रामचंद्र ही करता है.

JPSC-JSSC Controversy: JPSC-JSSC विवाद पर संजय सेठ का राहुल गांधी पर...

JPSC-JSSC Controversy: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद और छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और...

Barwadda Police Station Dispute: बरवाअड्डा थाना में विधायक जयराम महतो और...

Barwadda Police Station Dispute: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बड़ापिछरी पंचायत की मुखिया यशोदा देवी के कथित फर्जी हस्ताक्षर से जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण...

13 Airports in Bihar by 2030: बिहार में 2030 तक 13...

13 Airports in Bihar by 2030: बिहार में सड़क और रेल कनेक्टिविटी के साथ अब हवाई नेटवर्क को भी मजबूत करने की तैयारी तेज...