Advertisment

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद Aditya Sahu ने 3 अप्रैल को मशाल जुलूस,9 अप्रैल को झारखंड बंद को लिया वापस

Jharkhand: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद Aditya Sahu आज देर शाम नई दिल्ली से रांची पहुंचते ही प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता के मीडिया को संबोधित किया।

झारखंड  बंदी को वापस लेने की घोषणा की

Aditya Sahu ने विष्णुगढ़ कुसुंबा में बेटी की निर्मम हत्या को लेकर पार्टी द्वारा घोषित 3 अप्रैल के मशाल जुलूस और 9 अप्रैल की झारखंड  बंदी को वापस लेने की घोषणा की। उन्होंने राज्य सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा के प्रचंड दबाव के बाद कुसुंबा की बेटी की निर्मम हत्या का उद्भेदन हुआ है,लेकिन आगे इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए ताकि  बलि देने संबंधी बातों की सच्चाई सामने आए। बलि पत्थर से मारकर नहीं दी जाती है। पुलिस ने जो बातें बताई है उसकी और छानबीन की जरूरत है, पोक्सो एक्ट आदि के उल्लंघन संबंधी बातें भी उजागर हो।

भीम राम कभी भी किसी स्तर का भाजपा कार्यकर्ता नहीं रहा…

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार भीम राम कभी भी किसी स्तर का भाजपा कार्यकर्ता नहीं रहा। मीडिया में सत्ता पक्ष के दबाव में भ्रामक खबरें चलाई जा रही है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,विधायक कल्पना सोरेन ने कोई ट्वीट तक नहीं किया

कहा कि भाजपा ही जिसके स्वयं प्रदेश अध्यक्ष सहित सांसद विधायकगण,जिलाध्यक्ष रामनवमी जुलूस त्यौहार के बीच घटना स्थल गए, हजारीबाग बंद और आंदोलन के माध्यम से पुलिस प्रशासन पर दबाव का परिणाम है हत्या के षडयंत्र का उद्भेदन ,गिरफ्तारी।

कहा कि आज जो सड़कों पर झंडा लेकर कांग्रेस झामुमो के लोग नाच रहे,अनर्गल बयानबाजी कर रहे वे 8 दिन तक किस बिल में छुपे थे।क्यों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,विधायक कल्पना सोरेन ने कोई ट्वीट तक नहीं किया। क्यों नहीं घटना स्थल गए।कहा कि पिछले 6 वर्षों में राज्य में लगातार लूट,हत्या दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी है। अब तो हिंदू पर्व त्योहारों में पत्थरबाजी ,अड़ंगा आम बात हो गई है।ये सब सरकार के तुष्टीकरण नीति का परिणाम है।

कहा कि राज्य सरकार चेते,विधि व्यवस्था को ठीक करे, पुलिस प्रशासन को बालू कोयला पत्थर चोरों से वसूली कराना बंद करे। उन्होंने कहा कि भाजपा चेतावनी देती है कि पुलिस प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि भविष्य में फिर कोई बेटी की इज्जत नहीं लूटी जाए, हत्या नहीं हो, खनिज बालू पत्थर की लूट बंद हो नहीं तो भाजपा कार्यकर्ता झारखंड को ठप करेंगे, सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

प्रेसवार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय,सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह,प्रवक्ता अजय साह भी उपस्थित थे।

 

 

JPSC Student Protest: पीछे के रास्ते से विधानसभा के करीब पहुंचे...

 रांची में JPSC JSSC छात्रों ने मुख्य रास्ते के बजाय पीछे के रास्ते से विधानसभा के करीब पहुंचकर सातवीं बैरिकेडिंग भी तोड़ दी। पुलिस...

JPSC Student Protest: विधानसभा के पास छात्रों पर लाठीचार्ज, कई घायल!

रांची में JPSC JSSC छात्रों के विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कई छात्र घायल हुए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों की ओर से...

JPSC Student Protest: बैरिकेड तोड़ विधानसभा के करीब पहुंचे छात्र, पुलिस...

रांची में JPSC JSSC छात्रों ने कई बैरिकेड तोड़कर विधानसभा के करीब पहुंचकर मार्च किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन...