मुख्यमंत्री ने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय व स्मृति स्तूप परिसर, वैशाली का किया भ्रमण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

वैशाली : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वैशाली जिला में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप परिसर, वैशाली का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यटकीय सुविधाओं, व्यवस्थाओं एवं कराए गए विकास कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सह स्मृति स्तूप से प्राचीन मृदा धातु स्तूप जाने के रास्ते का फीता काटकर उ‌द्घाटन किया

मुख्यमंत्री ने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सह स्मृति स्तूप से प्राचीन मृदा धातु स्तूप जाने के रास्ते का फीता काटकर उ‌द्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सह स्मृति स्तूप परिसर में शिलापट्टों पर उत्कीर्ण कराए गए बौद्ध प्रतीकों के अर्थ एवं उपदेशों का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने स्मृति स्तूप के भू-तल पर अधिष्ठापित भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना कर राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

CM Vaishali 7 1 22Scope News

CM Vaishali 1 22Scope News

भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वैशाली ऐतिहासिक और पौराणिक भूमि है

भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वैशाली ऐतिहासिक और पौराणिक भूमि है। यहां बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप का निर्माण बहुत अच्छे ढंग से कराया गया है। इस परिसर का स्वरूप पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी काफी अच्छा बनाया गया है ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को सुखद अनुभूति हो। इसे पूरी तरह मेनटेन रखें। बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप न केवल वैशाली को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित करेगा बल्कि पर्यटन, संस्कृति और रोजगार को भी बढ़ावा देगा।

CM Vaishali 2 22Scope News

राज्य सरकार ने राज्य में भगवान बुद्ध से जुड़े सभी स्थलों का विकास कराया है

राज्य सरकार ने राज्य में भगवान बुद्ध से जुड़े सभी स्थलों का विकास कराया है। बौद्ध पर्यटक स्थलों को एक सर्किट में जोड़ा गया है। बोधगया आने वाले पर्यटक राजगीर, राजगीर से पटना, पटना से वैशाली और वैशाली से केसरिया स्तूप, लौरिया नंदनगढ़ होते हुए पश्चिमी चंपारण जिले में गंडक नदी पर निर्मित धनाह-रतवल (गौतम बुद्ध) सेतु से कुशीनगर जा सकते हैं।

CM Vaishali 3 22Scope News

CM Vaishali 4 22Scope News

CM नीतीश के साथ डिप्टी सीएम, विधायक व कई अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधायक सिद्धार्थ पटेल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव सह भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, कला, संस्कृति विभाग के सचिव प्रणव कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह, वैशाली जिला की जिलाधिकारी वर्षा सिंह और पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग, बौद्ध भंते सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

CM Vaishali 5 22Scope News

CM Vaishali 6 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने पटना शहर में विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का किया निरीक्षण, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ राहत की दूसरी किस्त जारी, अब...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दूसरे चरण में 1,60,201 परिवारों के...

PMCH Patna Tower 3 Inauguration: पीएमसीएच में 2500 बेड पर इलाज...

PMCH Patna Tower 3 Inauguration: बिहार की राजधानी पटना स्थित पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (PMCH) में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा...

Ram Manohar Lohia Death Anniversary: पटना में डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि...

Ram Manohar Lohia Death Anniversary: महान समाजवादी नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी...