Hazaribagh झंडा चौक हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; तलवार और चाकू बरामद

Hazaribagh: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान शहर के हृदयस्थली झंडा चौक पर हुए सनसनीखेज अभिषेक कुमार हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।

पुलिस अधीक्षक (SP) अंजनी अंजन ने प्रेस वार्ता के दौरान मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस मामले में संलिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए युवकों के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई तलवार और फोल्डिंग चाइनीज चाकू भी बरामद किए गए हैं।

29 मार्च का है मामला

घटनाक्रम के अनुसार, बीते 29 मार्च को झंडा चौक के पास गाड़ीखाना क्लब का जुलूस निकल रहा था। इसी दौरान नशे की हालत में कुछ युवकों का विवाद अभिषेक कुमार से हो गया। बहस इतनी बढ़ी कि आरोपियों ने आव देखा न ताव और अभिषेक पर तलवार, चाकू और लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

चौंकाने वाली बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पकड़े जाने के डर से भागने के बजाय जुलूस में शामिल होकर नाचते-गाते आगे बढ़ गए, ताकि किसी को उन पर शक न हो। गंभीर रूप से घायल अभिषेक को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उसे रिम्स (RIMS), रांची रेफर किया गया। हालांकि, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

CCTV फुटेज और गुप्त सूचनाओं के आधार पर छापेमारी कर पांचों आरोपियों को दबोच लिया

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, CCTV फुटेज और गुप्त सूचनाओं के आधार पर छापेमारी कर पांचों आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची:

विजय कुमार विनायक (19 वर्ष)

श्याम कुमार उर्फ कारू (20 वर्ष)

आदित्य कुमार हरि उर्फ आदि (25 वर्ष)

रिशि कुमार (20 वर्ष)

समीर वाल्मीकि (20 वर्ष)

नशे और आपसी विवाद ने ली जान

एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि लोहसिंगना थाना में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपियों ने बताया कि जुलूस के दौरान एक युवक के साथ उनका विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्होंने मिलकर हमला किया। पुलिस अब इस मामले में अन्य संभावित साक्ष्यों और संलिप्तता की बारीकी से जांच कर रही है। शहर के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

आरोपियों को भेजा गया जेल

साथ ही पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने कहा कि रामनवमी में घटित सभी घटनाओं को सुलझा लिया गया है और सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

 

 

 

Samrat Chaudhary Yuva Samvad: बिहार में 10 एयरपोर्ट से लेकर 2030...

Samrat Chaudhary Yuva Samvad: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को रोहतास जिले के जमुहार, डेहरी ऑन-सोन स्थित नारायण मेडिकल एवं कॉलेज परिसर में ‘वडनगर-वाराणसी...

Samrat Chaudhary Rohtas: ‘बिहार में अब डर का माहौल नहीं’, रोहतास...

Samrat Chaudhary Rohtas: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को रोहतास पहुंचे और जमुहार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान...

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...