MGM Medical College: रैगिंग मामले में 17 छात्र दोषी, हॉस्टल से निकाला और ₹25 हजार जुर्माना

जमशेदपुर के MGM मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्रों से रैगिंग और अनुशासनहीनता के मामले में 17 छात्र दोषी मिले हैं। सभी पर कड़ी कार्रवाई की गयी है।


MGM Medical College जमशेदपुर: एमजीएम मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग और अनुशासनहीनता के मामले में 17 छात्रों को दोषी पाया गया है। इनमें 2024 बैच के 14 और 2025 बैच के तीन छात्र शामिल हैं। जांच के बाद कॉलेज प्रशासन ने सभी दोषी छात्रों को तत्काल प्रभाव से हॉस्टल से बाहर कर दिया है। इसके साथ ही प्रत्येक छात्र पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

मामले की जांच के दौरान हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गये। इसमें सामने आया कि रात 12 बजे से दो बजे के बीच सीनियर छात्र कथित तौर पर जबरन जूनियर हॉस्टल में प्रवेश कर रहे थे। कॉलेज के नियमों के अनुसार सीनियर छात्रों का जूनियर हॉस्टल के विंग में जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।

MGM Medical College:CCTV फुटेज से सामने आयी सीनियर छात्रों की एंट्री

जूनियर छात्रों से रैगिंग और अनुशासनहीनता की शिकायत के बाद कॉलेज और जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। शनिवार और रविवार को जांच कमेटी ने जूनियर और सीनियर बैच के छात्रों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की। छात्रों के परिजनों को भी जांच प्रक्रिया में बुलाया गया।

जांच के दौरान हॉस्टल के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की गयी। इसमें रात के समय सीनियर छात्रों के जूनियर हॉस्टल में प्रवेश करने की पुष्टि हुई। जूनियर विंग में सीनियर छात्रों के प्रवेश पर रोक है और हॉस्टल में होमगार्ड की तैनाती भी की गयी थी। इसके बावजूद छात्रों के प्रवेश करने का मामला सामने आया।

मामले की शिकायत नेशनल मेडिकल कमीशन यानी NMC तक भी पहुंची थी। इसके बाद ऑडियो सबूत और निर्देश मिलने पर कॉलेज प्रशासन और जिला प्रशासन ने जांच तेज की। एमजीएम मेडिकल कॉलेज की ओर से तैयार जांच रिपोर्ट NMC को भेज दी गयी है।


Key Highlights

  • रैगिंग मामले में 17 छात्र दोषी पाये गये।
  • 2024 बैच के 14 और 2025 बैच के तीन छात्र शामिल।
  • सभी दोषी छात्रों को तत्काल हॉस्टल से बाहर किया गया।
  • प्रत्येक छात्र पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
  • मामले की जांच रिपोर्ट NMC को भेज दी गयी है।

MGM Medical College:2024 बैच के छात्रों पर दोहरी कार्रवाई

दोषी पाये गये 2024 बैच के 14 छात्रों के खिलाफ हॉस्टल से निष्कासन और जुर्माने के अलावा शैक्षणिक कार्रवाई भी की गयी है। इन छात्रों को अगले 15 दिनों तक किसी भी कक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी।

इसके अलावा 8 अक्टूबर से शुरू होने वाली तीसरी सामयिक परीक्षा में भी 2024 बैच के ये छात्र शामिल नहीं हो सकेंगे। कॉलेज प्रशासन ने अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए परीक्षा में शामिल होने पर भी रोक लगायी है।

2025 बैच के तीन छात्रों के खिलाफ भी कार्रवाई की गयी है। इनमें से जिन छात्रों ने हाल में परीक्षा दी है, उनका रिजल्ट जारी नहीं करने के लिए कोल्हान विश्वविद्यालय को निर्देश भेजा गया है।

MGM Medical College:दो साल तक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने पर भी रोक

दोषी छात्रों पर सिर्फ कॉलेज और हॉस्टल स्तर पर कार्रवाई नहीं की गयी है, बल्कि उनकी अन्य गतिविधियों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। सभी दोषी छात्र अगले दो वर्षों तक किसी भी नेशनल, इंटरनेशनल या रीजनल स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

कॉलेज प्रशासन की ओर से की गयी कार्रवाई का उद्देश्य परिसर में रैगिंग पर रोक लगाने और जूनियर छात्रों के लिए सुरक्षित शैक्षणिक माहौल सुनिश्चित करना है। जांच के दौरान सामने आये तथ्यों और सबूतों के आधार पर दोषी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है।

 

Kanke CIP Rape Case: इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, क्लिनिकल...

 रांची के कांके स्थित केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान में इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी PG छात्र को गिरफ्तार...

NEET UG Admission Scam: रिम्स और पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में फर्जी...

NEET UG एडमिशन में फर्जी दिव्यांग और जाति प्रमाण पत्र से आरक्षित सीट दिलाने वाले अंतरराज्यीय सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। रिम्स और पूर्णिया...

Ranchi to Hyderabad Flight: विधायक के PA की अटैची का ताला...

झामुमो विधायक आलोक सोरेन के निजी सहायक रजनीश कुमार की रांची से हैदराबाद यात्रा के दौरान अटैची से ₹50 हजार चोरी हो गये। शिकायत...