JSCA Stadium: 17 मिनट में 4022 ऑनलाइन टिकट Sold Out, ऑफलाइन टिकट के लिए उमड़ी हजारों की भीड़

 जेएससीए स्टेडियम में क्रिकेट मैच के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू होते ही 17 मिनट में 4022 टिकट बिक गए। ऑफलाइन टिकट के लिए हजारों प्रशंसक पहुंचे।


JSCA Stadium रांची: जेएससीए स्टेडियम के बाहर सोमवार को क्रिकेट प्रेमियों का जुनून देखने को मिला। ऑनलाइन टिकटों की बिक्री शुरू होने के महज 17 मिनट में करीब 4022 टिकट बिककर सोल्ड आउट हो गये। ऑनलाइन टिकट खत्म होने के बाद बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसक ऑफलाइन टिकट खरीदने के लिए जेएससीए स्टेडियम पहुंच गये। टिकट काउंटरों पर सुबह से ही लंबी कतारें लग गयीं और पूरे परिसर में क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ नजर आयी।

JSCA Stadium: 17 मिनट में बिक गये 4022 ऑनलाइन टिकट

क्रिकेट मैच को लेकर प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू होने के कुछ ही मिनटों में टिकटों की मांग इतनी बढ़ गयी कि करीब 4022 टिकट महज 17 मिनट में सोल्ड आउट हो गये। ऑनलाइन टिकट नहीं मिलने के बाद बड़ी संख्या में प्रशंसकों ने ऑफलाइन टिकट लेने का रुख किया।

जेएससीए उपाध्यक्ष संजय पांडे के अनुसार, टिकट बिक्री के पहले दिन ऑनलाइन और ऑफलाइन मिलाकर 8000 से अधिक टिकट बिके। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में कितना उत्साह है।


Key Highlights

  • ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू होने के 17 मिनट में करीब 4022 टिकट सोल्ड आउट।
  • ऑनलाइन टिकट खत्म होने के बाद जेएससीए स्टेडियम में उमड़ी भारी भीड़।
  • पहले दिन ऑनलाइन और ऑफलाइन मिलाकर 8000 से अधिक टिकट बिके।
  • ऑफलाइन टिकट के लिए स्टेडियम के पश्चिमी गेट पर छह काउंटर बनाये गये।
  • टिकटों की कालाबाजारी की भी शिकायत सामने आयी, महिलाओं के जरिये टिकट खरीदकर महंगे दाम पर बेचने का आरोप।

JSCA Stadium: छह काउंटरों पर टिकट के लिए लगी लंबी कतार

ऑफलाइन टिकट बिक्री के लिए जेएससीए स्टेडियम के पश्चिमी गेट पर छह काउंटर बनाये गये हैं। इनमें चार काउंटर आम क्रिकेट प्रशंसकों के लिए हैं, जबकि दो काउंटर महिलाओं और दिव्यांगों के लिए निर्धारित किये गये हैं।

सोमवार को टिकट बिक्री शुरू होते ही काउंटरों के बाहर लंबी कतार लग गयी। खास बात यह रही कि आम काउंटरों के साथ महिलाओं के लिए बनाये गये काउंटर पर भी काफी भीड़ देखने को मिली। कई जगह पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या अधिक नजर आयी।

ऑनलाइन टिकट कुछ ही मिनटों में खत्म हो जाने के कारण बड़ी संख्या में प्रशंसक सुबह से ही स्टेडियम पहुंच गये थे। लोगों में अपनी पसंद का टिकट हासिल करने की होड़ दिखी।

JSCA Stadium: टिकटों की कालाबाजारी का भी आरोप

ऑफलाइन टिकट बिक्री शुरू होने के कुछ घंटे बाद टिकटों की कालाबाजारी की बात भी सामने आने लगी। आरोप है कि कुछ लोग प्रति टिकट 500 रुपये देकर महिलाओं को काउंटर की कतार में लगा रहे थे। टिकट मिलने के बाद इन्हें कथित तौर पर दोगुने दाम पर बेचने की कोशिश की जा रही थी।

स्टेडियम के बाहर प्रशंसकों की भारी भीड़ के बीच यह पहचानना भी मुश्किल था कि कतार में खड़ा व्यक्ति वास्तविक क्रिकेट प्रशंसक है या टिकट की कालाबाजारी करने के उद्देश्य से आया है। इससे टिकट बिक्री व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे हैं।

 

Kanke CIP Rape Case: इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, क्लिनिकल...

 रांची के कांके स्थित केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान में इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी PG छात्र को गिरफ्तार...

NEET UG Admission Scam: रिम्स और पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में फर्जी...

NEET UG एडमिशन में फर्जी दिव्यांग और जाति प्रमाण पत्र से आरक्षित सीट दिलाने वाले अंतरराज्यीय सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। रिम्स और पूर्णिया...

Ranchi to Hyderabad Flight: विधायक के PA की अटैची का ताला...

झामुमो विधायक आलोक सोरेन के निजी सहायक रजनीश कुमार की रांची से हैदराबाद यात्रा के दौरान अटैची से ₹50 हजार चोरी हो गये। शिकायत...