Jharkhand Weather Update: अगले 4 दिन बदलेगा मौसम, बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट

 झारखंड में 6 से 9 अप्रैल तक बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की चेतावनी, तापमान में गिरावट से मिलेगी राहत, जानिए पूरा मौसम अपडेट।


Jharkhand Weather Update रांची: झारखंड में आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। रांची मौसम केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना जताई गई है। छह से नौ अप्रैल के बीच मध्य, दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

Jharkhand Weather Update: तापमान में गिरावट से मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे भीषण गर्मी से लोगों को अस्थायी राहत मिलने की उम्मीद है। रांची में न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।


Key Highlights

  • 6 से 9 अप्रैल तक झारखंड में बदला रहेगा मौसम

  • कई जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना

  • तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट के आसार

  • 7 और 8 अप्रैल को 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

  • 10 अप्रैल के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी


Jharkhand Weather Update: तेज हवाएं और ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम केंद्र ने छह अप्रैल को राज्य के मध्य और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। वहीं सात और आठ अप्रैल को हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इस दौरान दक्षिण-पूर्वी और मध्य झारखंड में ओलावृष्टि और तेज बारिश की संभावना बनी हुई है।

Jharkhand Weather Update: राजधानी समेत कई जिलों में बारिश के आसार

राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में नौ अप्रैल तक बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। हाल के दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश भी दर्ज की गई है। रामगढ़ में सबसे अधिक पांच मिलीमीटर वर्षा हुई, जबकि जमशेदपुर, खूंटी, लातेहार और सरायकेला में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली।

रविवार को डालटनगंज राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद बोकारो में 36.1 और देवघर में 35.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। रांची में अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है।

Jharkhand Weather Update: 10 अप्रैल के बाद साफ होगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 10 अप्रैल के बाद राज्य में मौसम साफ होने लगेगा और तापमान में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी दोबारा असर दिखाएगी।

Sahibganj Land Dispute News: बाउंड्री निर्माण को लेकर हिंसा, बुजुर्ग रुदल...

Sahibganj Land Dispute News: झारखंड के साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत महासिंहपुर पंचायत के जयरामडांगा गांव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप...

सुगौली में भीषण सड़क हादसा, टेंपू-पिकअप की टक्कर में 4 की...

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र अंतर्गत छपवा-बेतिया पथ पर नयका टोला के समीप बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों...

BSL Circular Economy Initiative: वेस्ट टू वेल्थ मॉडल से बोकारो स्टील...

BSL Circular Economy Initiative: बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) ने संसाधनों के कुशल उपयोग, अपशिष्ट प्रबंधन और सतत विकास को बढ़ावा देने की दिशा में...