Advertisment

माफियाओं का नया करतूत, खीरा व कटहल के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

गयाजी : गयाजी में गुप्त सूचना के आधार पर बहेरा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने सब्जियों की आड़ में तस्करी कर ले जाई जा रही कुल 1066 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। इस दौरान वाहन चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस टीम ने थाना गेट के सामने डोभी-चतरा मुख्य मार्ग पर वाहन जांच अभियान चलाया – बहेरा SHO रवि रंजन कुमार

बहेरा थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार के मुताबिक, पुलिस टीम ने थाना गेट के सामने डोभी-चतरा मुख्य मार्ग पर वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में रखे खीरा और कटहल के नीचे छिपाकर रखे गए शराब के कार्टून बरामद हुए।

Gaya Shrab 1 22Scope News

वाहन से कुल 119 कार्टून विदेशी शराब बरामद की गई है – पुलिस

पुलिस ने बताया कि वाहन से कुल 119 कार्टून विदेशी शराब बरामद की गई है। जब्त शराब को विधिवत कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस मामले में गिरफ्तार जमुई निवासी चालक अरविंद मिश्रा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Gaya Shrab 2 22Scope News

Gaya Shrab 3 22Scope News

यह भी पढ़े : ट्रक से पकड़ी गई विदेशी शराब, 8 तस्कर गिरफ्तार

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bihar Liquor Ban: शराबबंदी पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान,...

Bihar Liquor Ban: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) की युवा शाखा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार...

Jharkhand Adivasi Mahotsav 2026: आदिवासी महोत्सव के मंच से हेमंत सोरेन...

Jharkhand Adivasi Mahotsav 2026: विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 के दौरान, मुख्यमंत्री हेमंत...

Jamshedpur Ganja Smuggling: बिस्किट-चॉकलेट की गुमटी में छिपा था नशे का...

Jamshedpur Ganja Smuggling: MGM थाना इलाके में एक छोटे से गुमटी से गांजा और नशीले सिरप का कथित अवैध कारोबार चल रहा था, जिसका...