Commercial Advertisment

डोभी में ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

गया: डोभी थाना की पुलिस ने गुरुवार को डोभी-गया सड़क मार्ग में मौर्या होटल के समीप से एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप जब्त की है। साथ ही ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार ट्रक चालक हरियाणा, जिला मोहाली अन्तर्गत सोहना गांव के मलकृत सिंह है।

मिली जानकारी के अनुसार जलंधर से सिलीगुड़ी को जा रही पंजाब नंबर की ट्रक पर आलू लदा था मगर इसके नीचे विदेशी शराब की 403 कॉर्टन को छिपाकर रखा गया था। ट्रक से विभिन्न कंपनी के कार्टन व अलग से बोतल में रहे कुल 3632 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

यह कार्रवाई पटना के उत्पाद विभाग की टीम और डोभी थाना की  पुलिस के संयुक्त कार्रवाई से शराब की खेप पकड़ी गई।जिसमे डोभी थाना के एसआई सौरव कुमार इस मामले के आयु बने ।

जिसमे मैकडलर (750 ml के 900 बोतल,  375ml के 2136, 180 ml के  3072 बोतल  इंपिरियल ब्लू 180 ml के 1680 बोतल  ,375 ml के 840 बोतल रॉयल जेनरल  750 ml के 372 बोतल,375 ml के 960 बोतल ,180 ml के 1882 बोतल  कुल 3627.76 लीटर   कुल बोतल की संख्या 11842 , इस संबंध में डोभी थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गया-डोभी सड़क मार्ग में मौर्या होटल के समिप यह कार्रवाई की।

जिसमें पुलिस ने शराब के साथ ट्रक व ट्रक चालक को अपने कब्जा में लेकर थाना लाया। वहीं, पुलिस गिरफ्तार ट्रक चालक से पूछताछ कर रही है व शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की ब्यौरा जुटाने में लगी है।

WhatsApp New Features: अब ग्रुप में नहीं खोएंगे जरूरी मैसेज, बिना...

WhatsApp ने ग्रुप चैट को आसान बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़े हैं। अब जरूरी मैसेज अनिश्चित समय तक पिन कर सकेंगे। नए सदस्यों...

Jharkhand SIR 2026: 4 नवंबर को सभी बूथों पर BLO-BLA की...

झारखंड में SIR प्रक्रिया के तहत 4 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर BLO और BLA-2 की बैठक होगी। 1 से 12 नवंबर तक...

November 2026 Festivals Calendar: नवंबर में धनतेरस, दिवाली से छठ और...

नवंबर 2026 में धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ महापर्व, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती समेत कई प्रमुख त्योहार मनाये जाएंगे। जानें...