अंतिम चरण में 26 जिलों के 51 केंद्रों पर नेत्र जांच शुरू

पटना : बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग की ओर से बुनियाद केंद्र पर चल रही नेत्र जांच का तीसरा और अंतिम चरण सोमवार यानि छह अप्रैल को शुरू किया गया है। इस चरण में 26 जिलों में बाकि बचे 51 केंद्रों पर जांच की जाएगी। प्रत्येक चरणों में जांच की प्रक्रिया एक महीने के लिए आयोजित की जा रही है। प्रदेश में दृष्टि दोष से उत्पन्न समस्याओं एवं अंधेपन की रोकथाम के उद्देश्य से राज्य सरकार ने यह पहल की है। इस अभियान के माध्यम से सभी उम्र के व्यक्तियों को इसका लाभ दिया जा रहा है। प्रत्येक केंद्रों पर एक हजार चश्मा दिया जाएगा, वहीं इस दौरान एक लाख चश्मा वितरण करने का लक्ष्य निर्धारित है।

तीसरे चरण में 14 जिलों में 51 केंद्रों पर जांच की जाएगी

तीसरे चरण में 14 जिले जैसे अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गया, कैमूर, कटिहार, किशनगंज, लखीसराय, मधुबनी, नवादा, पूर्णिया, रोहतास, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल और पश्चिमी चंपारण में 51 केंद्रों पर जांच की जाएगी। राज्य स्वास्थ्य समिति में सूचीबद्ध एजेंसियों के माध्यम से आंखों की स्क्रीनिंग की जाएगी। समाज कल्याण और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में इसका आयोजन किया गया है।

पहले एवं दूसरे चरण में 23 मार्च से 24 बुनियाद केंद्रों पर और 30 मार्च से 26 बुनियाद केंद्रों पर जांच शुरू की गई है

आपको बता दें कि पहले एवं दूसरे चरण में 23 मार्च से 24 बुनियाद केंद्रों पर और 30 मार्च से 26 बुनियाद केंद्रों पर जांच शुरू की गई है। इन दोनों चरणों में अब तक 16 हजार 764 लोगों का नेत्र जांच किया गया और जरुरत के अनुसार 14 हजार 48 लोगों को चश्मा निर्धारित किया गया है। चश्मा वितरण की प्रक्रिया जांच होने के 15 दिनों बाद की जाएगी।

विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने पुपरी स्थित बुनियाद केंद्र का किया निरीक्षण

रविवार को विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने पुपरी स्थित बुनियाद केंद्र का निरीक्षण किया। साथ ही बुनियाद केंद्र की व्यवस्था व उपलब्ध संसाधनों से भी अवगत हुई। इस दौरान सचिव ने शिविर में मौजूद लोगो से बात कर सुविधा की बाबत जानकारी लिया। उन्होंने इस विशेष शिविर का लाभ उठाने की लोगो से अपील किया। साथ ही इस विशेष शिविर को लेकर केंद्र प्रबंधक समेत अन्य अधिकारियों को प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिए।

टोल-फ्री नंबर 18003456262 पर मिलेगी जानकारी

दृष्टि दोष से ग्रसित व्यक्तियों की मदद के लिए ‘सक्षम’ ने एक टोल-फ्री नंबर जारी किया है। अब कोई भी व्यक्ति या उनके परिजन टोल-फ्री नंबर 18003456262 पर कॉल करके नजदीकी बुनियाद केंद्र और आगामी शिविर की तिथि समेत पूरी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इस हेल्पलाइन के माध्यम से अभियान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : बिजली विभाग के 65 कार्यालयों में जीविका दीदियों ने संभाला स्वच्छता का कमान

Patna Food Safety Inspection: पटना में McDonald’s और Domino’s का निरीक्षण,...

Patna Food Safety Inspection: बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान को लेकर सरकार की...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Jio Global Expansion Plan: अमेरिका-जर्मनी समेत 12 साझेदारियों पर नजर, 150...

Jio Global Expansion Plan: रिलायंस जियो की टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना के तहत कंपनी करीब 12 संभावित रणनीतिक साझेदारियों पर...