NTPC के पहल से बदली बिरहोर टोला की किस्मत, खनन परियोजना के सीएसआर फंड से किया गया जीर्णोद्धार

Hazaribagh: हजारीबाग जिले के चूरचू प्रखंड अंतर्गत नगड़ी गांव में स्थित नगरी बिरहोर तोले का NTPC पकरी बरवाडीह कोल खनन परियोजना के द्वारा जीर्णोद्धार किया गया है। सीएसआर फंड से किए गए इस जीर्णीधार कार्य के कारण बिरहोर टोले की किस्मत बदल गई है।

जहां पहले टूटे-फूटे मकान में रहने को विवश बिरहोर जनजाति के 18 परिवारों को अब पक्के मकान मिले हैं तो वही पूरे बिरहोर टोले में बिजली की भी समुचित व्यवस्था की गई है एवं मार्क्स लाइट भी लगाया गया है ताकि जो क्षेत्र हाथियों का गलियारा है और जंगली जानवर भी वहां आते रहते हैं उनसे पूरे बिरहोर टोल के लोगों को सुरक्षा मुहैया हो सके।

बिरहोर बच्चों की पढ़ने की भी व्यवस्था की गई

जीर्णोद्धार कार्यक्रम के तहत वहां पर बिरहोर बच्चों की पढ़ने की भी व्यवस्था की गई है और एक आदि सेवा केंद्र भी बनाया गया है जो वही का एक बिरहोर शिक्षित युवा रोहित के द्वारा इसे चलाया जाता है रोहित खुद शिक्षित है और अब एनटीपीसी के मदद से मिले इस आदि सेवा केंद्र में 15 से 16 बिरहोर बच्चों को शिक्षा देने का काम भी कर रहा है ।

रोहित यह भी बताता है कि किस प्रकार से इस जीर्णोद्धार कार्य के बाद पूरे बिरहोर टोल के लोगों की जीवन शैली में बदलाव आया है । वही नगडी बिरहोर तोले की अन्य महिलाएं भी बताती हैं कि किस प्रकार से एनटीपीसी पकरी बरवाडीह के इस कार्य से उनके जीवन शैली में सुधार आया है और अब वह अच्छे से जीवन यापन कर रहे हैं एवं भविष्य में बच्चों को पढ़ा भी सकेंगे।

NTPC पकरी बरवाडीह ने जनजाति बचाने के लिए प्रयास किया

बता दें कि बिरहोर झारखंड में संरक्षित जनजातियों में से एक है एवं विलुप्त हो रहे इन जनजातियों को बचाने के लिए कई तरह की सरकारी कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं तो वहीं NTPC पकरी बरवाडीह ने भी अपने CSR फंड से संरक्षित जनजाति को बचाने का प्रयास किया है ।

NTPC पकरी बरवाडीह कोल खनन परियोजना CSR के सीनियर मैनेजर कमला राम रजक ने भी 22SCOPE से बातचीत करते हुए बताया कि एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल खनन परियोजना के परियोजना प्रमुख एक बार यहां घूमने पहुंचे थे और उनकी स्थिति को देखकर उन्होंने तुरंत उनकी स्थिति को सुधारने का दिशा निर्देश दिया था। एक महीने के युद्ध स्तर के काम के बाद यहां पर उनके लिए इस प्रकार के घर बनाए गए हैं और भविष्य में कई अन्य योजनाएं भी है जो यहां पर NTPC अपने CSR फंड से करेगी।

Bihar Development Plans: बिहार में विकास योजनाओं की समीक्षा, किसान रजिस्ट्री...

Bihar Development Plans: बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने मंगलवार को विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक...

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...