पकरी-बरवाडीह कोयला खनन परियोजना ‘प्रतिष्ठित 5-स्टार रेटेड ओपनकास्ट कोयला खान पुरस्कार’ से सम्मानित

हजारीबाग. एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की पकरी-बरवाडीह कोयला खनन परियोजना को आज राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित समारोह में ‘प्रतिष्ठित 5-स्टार रेटेड ओपनकास्ट कोयला खान पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। पकरी बरवाडीह देश के सभी ओपनकास्ट कोयला खानों में प्रथम स्थान पर रहा।

यह पुरस्कार कोयला एवं खनन मंत्री तथा राज्य मंत्री, कोयला एवं खनन मंत्रालय द्वारा मुंबई में प्रदान किया गया। इस अवसर पर पुरस्कार को एनटीपीसी लिमिटेड के निदेशक (ईंधन) शिवम श्रीवास्तव ने ग्राहण किया। उनके साथ परियोजना प्रमुख, पकरी-बरवाडीह, सुब्रत कुमार दाश तथा खान एजेंट, चंद्रशेखर भी उपस्थित रहे। यह सम्मान परियोजना के उत्कृष्ट प्रदर्शन, सतत खनन प्रथाओं और पर्यावरणीय संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

इस उपलब्धि पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए परियोजना प्रमुख सुब्रत कुमार दाश ने कहा कि यह सम्मान पूरी टीम पकरी-बरवाडीह के अथक परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। नवाचार, संचालन उत्कृष्टता और सतत विकास पर अटूट ध्यान के माध्यम से पकरी-बरवाडीह परियोजना ने भारत में विश्वस्तरीय खनन की एक मिसाल कायम की है।

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...

Jharkhand Chamber Election: 13 सितंबर को 4,214 वोटर करेंगे मतदान, अपर...

 झारखंड चैंबर चुनाव 13 सितंबर को होगा। कुल 4,214 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें रांची के करीब 3,626 वोटर हैं। अपर बाजार में सबसे ज्यादा...

Khunti Crime News: खूंटी में 8 माह की गर्भवती प्रेमिका की...

 खूंटी के अड़की में आठ माह की गर्भवती युवती की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया है। शव...