Hazaribagh Treasury Scam: 27 करोड़ तक फर्जी निकासी का खुलासा, पुलिसकर्मी के पास लग्जरी संपत्ति

 हजारीबाग ट्रेजरी से फर्जी निकासी मामले में 27 करोड़ तक के घोटाले का खुलासा, 21 बैंक खाते फ्रीज। आरोपी के पास लग्जरी गाड़ियां और संपत्ति मिली।


Hazaribagh Treasury Scamरांची: झारखंड के हजारीबाग ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामले में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। शुरुआती जांच में जहां 15.41 करोड़ रुपये की फर्जी निकासी सामने आई थी, वहीं अब यह आंकड़ा बढ़कर करीब 26 से 27 करोड़ रुपये तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

Hazaribagh Treasury Scam: लग्जरी गाड़ियां और संपत्ति का खुलासा

जांच में आरोपी पुलिसकर्मी शंभु कुमार की संपत्ति का बड़ा खुलासा हुआ है। उसके पास थार, स्कॉर्पियो और इनोवा जैसी महंगी गाड़ियां पाई गई हैं।
इसके अलावा गया के अनुग्रह कॉलोनी में आलीशान मकान, गया एयरपोर्ट के पास 12 डिसमिल जमीन और हजारीबाग के दीपूगढ़ा इलाके में 10 डिसमिल जमीन की खरीदारी का भी पता चला है।

Hazaribagh Treasury Scam: 21 बैंक खाते होल्ड, 1.60 करोड़ फ्रीज

जांच एजेंसियों ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों से जुड़े 21 बैंक खातों को होल्ड कर दिया है। इन खातों में जमा करीब 1.60 करोड़ रुपये की राशि को फ्रीज कर दिया गया है।
जांच में यह भी सामने आया है कि अवैध रूप से निकाली गई रकम को आरोपियों ने अपने सगे-संबंधियों के खातों में ट्रांसफर किया था।

Hazaribagh Treasury Scam: पांच आरोपी जेल भेजे गये, जांच जारी

इस मामले में कार्रवाई करते हुए गुरुवार को तीन पुलिसकर्मियों समेत कुल पांच आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
वहीं अन्य आरोपियों धीरेंद्र कुमार सिंह और रजनीश उर्फ पंकज की संपत्ति की जांच अभी जारी है।


Key Highlights:

  • हजारीबाग ट्रेजरी घोटाले में 27 करोड़ तक की फर्जी निकासी की आशंका

  • आरोपी के पास थार, स्कॉर्पियो और इनोवा जैसी लग्जरी गाड़ियां

  • गया और हजारीबाग में जमीन व आलीशान मकान का खुलासा

  • 21 बैंक खाते होल्ड, 1.60 करोड़ रुपये फ्रीज

  • तीन पुलिसकर्मियों समेत पांच आरोपी जेल भेजे गये


Bihar Cooperative Department: किसानों को समय पर मिले योजनाओं का लाभ,...

Bihar Cooperative Department, पटना: बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने पूर्णिया और मुंगेर प्रमंडल के सभी जिलों में विभाग की योजनाओं और...

Rupi Soren Funeral: नेमरा में पंचतत्व में विलीन हुईं रूपी सोरेन,...

Rupi Soren Funeral: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी स्वर्गीय रूपी सोरेन का गुरुवार को...

Bihar MSME Policy 2026: 1 करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने का...

Bihar MSME Policy 2026, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बिहार एमएसएमई नीति 2026 का लोकार्पण किया।...