Advertisment

कटिहार में युवक लापता, प्रेम-प्रसंग एंगल पर पुलिस की पैनी नजर

कटिहार : कटिहार जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र से एक युवक के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। केहुनियां गांव के वार्ड संख्या-13 निवासी 22 वर्षीय इंदल कुमार रविदास बीते बुधवार रात से गायब हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की जांच तेज कर दी गई है।

लापता युवक के बड़े भाई बादल रविदास ने प्राणपुर थाना में आवेदन देकर भाई की बरामदगी की गुहार लगाई है

लापता युवक के बड़े भाई बादल रविदास ने प्राणपुर थाना में आवेदन देकर भाई की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बसनी बहियार इलाके से इंदल की बाइक और गमछा बरामद किया है। जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। मौके पर एफएसएल टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं सदर डीएसपी अभिजीत कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों और दोस्तों से पूछताछ की।

Katihar Police 1 22Scope News

परिजनों ने पुलिस से कहा- इंदल का एक महिला से प्रेम संबंध था

परिजनों ने पुलिस को बताया है कि इंदल का एक महिला से प्रेम संबंध था। इसी कड़ी में पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इधर, युवक के लापता होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी, मां और भाई समेत सभी परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Katihar Police 2 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : खुले में मांस-मछली बिक्री पर सख्ती, प्रशासन का छापेमारी अभियान, नोटिस जारी

रतन कुमार की रिपोर्ट

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...

Bihar Cooperative Policy 2026: पर्यटन, डेयरी और हरित ऊर्जा पर फोकस,...

Bihar Cooperative Policy 2026: बिहार राज्य सहकारिता नीति, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सहकारिता विभाग की ओर से क्षेत्रीय पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला...

Khalari Ajeevika Mahila Sahkari Samiti: महिलाओं की आजीविका और रोजगार पर...

Khalari Ajeevika Mahila Sahkari Samiti, खलारी: आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वर्ष 2025-26 की वार्षिक आमसभा शुक्रवार को हुटाप...