खुले में मांस-मछली बिक्री पर सख्ती, प्रशासन का छापेमारी अभियान, नोटिस जारी

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली नगर पंचायत क्षेत्र में खुले में मांस और मछली की बिक्री पर रोक को लेकर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को कार्यपालक पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न बाजारों में सघन जांच अभियान चलाया। प्रशासनिक टीम को देखते ही कई विक्रेता अपनी दुकानें छोड़कर फरार हो गए, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

जांच के दौरान कई मांस और मछली विक्रेताओं को नोटिस थमाया गया

जांच के दौरान कई मांस और मछली विक्रेताओं को नोटिस थमाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि खुले स्थानों पर बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं, विक्रेताओं के लिए निर्धारित स्थल नहीं होने की समस्या भी सामने आई है, जिसे लेकर प्रशासन ने नियमों के अनुरूप दुकान संचालित करने की अपील की है।

यह भी पढ़े : सिंहेश्वर में ‘अंडरकवर’ ऑपरेशन : ग्राहक बन पहुंची पुलिस, देह व्यापार के आरोप में 11 गिरफ्तार

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Pitru Paksha Mela 2026: श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर CM का फोकस,...

Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी की धरती पर इन दिनों आस्था, परंपरा और श्रद्धा का माहौल है। देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ विदेशों...

Ramgarh School Holiday: रामगढ़ में भारी बारिश के बीच स्कूल बंद...

Ramgarh School Holiday: लगातार बारिश ने रामगढ़ में आम जनजीवन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खराब मौसम के बीच बच्चों का रोज स्कूल आना-जाना...

Mumbai Indians Luke Williams: WPL 2027 से पहले Mumbai Indians का...

Mumbai Indians Luke Williams: महिला क्रिकेट में नई चुनौती का दौर शुरू होने जा रहा है और मुंबई इंडियंस ने इसकी तैयारी में बड़ा...