मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस ने जहरीली शराबकांड से जुड़े सबसे बड़े तस्कर लवकुश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। लवकुश यादव ने ही गाजियाबाद से जहरीली स्प्रिंट की बड़ी खेप मंगाकर कन्हैया यादव और सुनील शाह को सप्लाई किया था। इसके बाद इस जहरीली स्प्रिंट के पीने से 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं दर्जनों लोग बीमार हो गए। मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने इसकी जानकारी दी।
SIT की टीम उत्तर प्रदेश व दिल्ली के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही है – SP स्वर्ण प्रभात
एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि एसआईटी की टीम उत्तर प्रदेश और दिल्ली के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही है। एसआईटी की चार टीम जगह-जगह जहरीले स्प्रिंट को बेचने वाले कंपनी के मालिक और पदाधिकारी के खिलाफ में कार्रवाई कर रही है। एसपी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि जहरीली स्प्रिंट कांड में स्प्रिंट को बेचने वाले कंपनी के खिलाफ में भी बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं इस जहरीली शराब का मास्टरमाइंड को पकड़ा गया है।

यह भी पढ़े : मोतिहारी जहरीली शराबकांड : पुलिस को बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड ने किया आत्मसमर्पण
सोहराब आलम की रिपोर्ट
Highlights


















