तुरकौलिया जहरीली शराबकांड, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे 2 स्प्रिट सप्लायरों के खिलाफ कुर्की

मोतिहारी : मोतिहारी के चर्चित तुरकौलिया जहरीली शराबकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फरार चल रहे दो स्प्रिट सप्लायरों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की गई। ये दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के नहोरा डेरावा गांव के निवासी हैं और सगे भाई बताए जा रहे हैं। इनकी पहचान ललन सिंह उर्फ शीतला प्रसाद सिंह के पुत्र चंदन कुमार और सूरज कुमार के रूप में हुई है। मोतिहारी पुलिस टीम ने न्यायालय के आदेश पर उत्तर प्रदेश पहुंचकर दोनों आरोपियों के आलीशान मकान की कुर्की की।

दोनों आरोपियों को मोस्ट वांटेड घोषित किया गया है – SP स्वर्ण प्रभात

पुलिस ने उनके घर पर पहले ही इश्तेहार चिपकाया था, लेकिन कोर्ट में हाजिर नहीं होने के कारण यह कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में प्रशिक्षु डीएसपी ऋषभ कुमार, इंस्पेक्टर धर्मवीर भारती सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि दोनों आरोपियों को मोस्ट वांटेड घोषित किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए 50-50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि जहरीली शराब कांड में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Motihari Police 1 22Scope News

ये दोनों भाई बड़े पैमाने पर स्प्रिट की सप्लाई करते थे – पुलिस

पुलिस के अनुसार, ये दोनों भाई बड़े पैमाने पर स्प्रिट की सप्लाई करते थे। इस स्प्रिट का उपयोग अवैध शराब बनाने में किया जाता था। इस मामले में स्थानीय स्तर पर सक्रिय कई शराब माफियाओं को भी पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब तक यूपी के दो अन्य सप्लायरों सहित करीब एक दर्जन से अधिक स्थानीय शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Motihari Police 2 22Scope News

अप्रैल महीने में तुरकौलिया और रघुनाथपुर इलाके में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई थी

गौरतलब है कि अप्रैल महीने में तुरकौलिया और रघुनाथपुर इलाके में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया था। प्रशासन पर सख्त कार्रवाई का दबाव बना था, जिसके बाद पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई शुरू की है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने स्पष्ट किया कि पुलिस जिले में अवैध शराब के कारोबार को पूरी तरह समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Motihari Police 22Scope News

यह भी पढ़े : मोतिहारी जहरीली शराब : अबतक 5 की मौत, 6 लोगों की गई आंखों की रोशनी

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...