जहरीली शराबकांड : एक्शन में मोतिहारी पुलिस, UP से बड़े शराब माफिया को दबोचा

मोतिहारी : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से गिरफ्तार हुआ फरार तस्कर पूर्वी चंपारण में शराब सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा था। आरोपी जहरीली शराबकांड के बाद पूर्वी चंपारण पुलिस लगातार शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रही है। पुलिस की टीम कभी दिल्ली और हरियाणा जाकर फरार तस्करों को गिरफ्तार कर रही है तो कभी उत्तर प्रदेश में छापेमारी कर शराब कारोबारियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई कर रही है।

Health Department Add 22Scope News

SP के निर्देश पर डुमरियाघाट थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है

इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर डुमरियाघाट थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक बड़े शराब माफिया को गिरफ्तार किया है, जो पूर्वी चंपारण जिले में शराब की आपूर्ति करने के नेटवर्क से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, डुमरियाघाट थाना कांड संख्या-105/25 में मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत फरार चल रहे अभियुक्त आनंद कुमार उत्तर प्रदेश को कुशीनगर से विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

Motihari Police 1 4 22Scope News

गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था

गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह उत्तर प्रदेश में छिपकर रह रहा है, जिसके बाद विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जहरीली शराब कांड के बाद मोतिहारी पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Motihari Police 2 5 22Scope News

यह भी पढ़े : मोतिहारी जहरीली शराबकांड : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बड़े तस्कर लवकुश यादव गिरफ्तार

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Ranchi Railway Station Parking Charge: दोपहिया पार्किंग हुई दोगुनी, Airport से...

रांची रेलवे स्टेशन की पार्किंग फीस में पांच साल बाद बढ़ोतरी की गई है। दोपहिया वाहनों की पार्किंग 10 से बढ़कर 20 रुपये हुई,...

Dhanbad Dog Attack: निरसा में पागल कुत्ते का आतंक, 24 घंटे...

धनबाद के निरसा में पागल कुत्ते ने 24 घंटे के भीतर 10 गांवों में 18 लोगों को घायल कर दिया। 5 गंभीर घायलों को...

Sahibganj Mining Scam: 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में Lokayukta...

साहिबगंज के 1000 करोड़ रुपये से अधिक के कथित पत्थर खनन घोटाले में लोकायुक्त ने संज्ञान लिया है। डीएमओ को नोटिस जारी कर अगस्त...