कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही Utpad Sipahi परीक्षा, धनबाद में बनाए गए 77 सेंटर

Dhanbad: आज रविवार को Utpad Sipahi परीक्षा चल रही है। धनबाद में इसके लिए 77 सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा को कदाचार मुक्त करने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से विशेष तैयारी की गई है। पुलिस ने शनिवार की रात होटल और लॉज में भी जांच पड़ताल की और ठहरे हुए लोगों से जानकारी ली। परीक्षा के लिए जिले को 7 जॉन में बांटा गया है, जिसमें फ्लाइंग स्क्वॉड और जोनल दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

तीन शिफ्ट में चल रही है परीक्षा

परीक्षा तीन शिफ्ट में चल रही है पहली शिफ्ट सुबह 8:00 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी 11:30 से 1:30 बजे तक और तीसरी 3:30 तीन से साढे 5:30 बजे तक है। पहली शिफ्ट में सामान्य ज्ञान, दूसरी शिफ्ट में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा और तीसरी शिफ्ट में भाषा ज्ञान की परीक्षा हो रही है। वही रिपोर्टिंग समय सुबह 7:00 बजे ही निर्धारित की गई थी परीक्षा केंद्र से किसी को बाहर जाने की अनुमति नहीं है।

प्रशासन की तरफ की गई है पूरा तैयारी

परीक्षा को शांतिपूर्ण निष्पक्ष एवं त्रुटिहीन ढंग से संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन व्यापक और सख्त तैयारी किया है। स्ट्रांग रूम या परीक्षा केंद्र में मीडिया का भी प्रवेश नहीं है। वहीं परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित तरीके से स्ट्रांग रूम तक पहुंचने तक दंडाधिकारी केंद्र पर मौजूद रहेंगे। इनके अलावा सीटिंग अरेंजमेंट, प्रश्नपत्र वितरण, उत्तर पुस्तिका सीलिंग, सीसीटीवी निगरानी और ओएमआर शीट से संबंधित सभी दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

 

 

 

 

Bihar Seva Yatra Sangini Book Launch: बिहार में सरकारी कर्मचारियों के...

Bihar Seva Yatra Sangini Book Launch: बिहार सरकार के सरकारी सेवकों के लिए अनुशासनिक कार्रवाई से जुड़े नियमों को आसान और व्यवस्थित तरीके से...

Bihar New Sugar Mills 2027: बिहार में चीनी मिलों को लेकर...

Bihar New Sugar Mills 2027, पटना: बिहार में चीनी उद्योग को बढ़ावा देने और नई चीनी मिलों की स्थापना की दिशा में राज्य सरकार...

Bihar Panchayat Training: बिहार के पंचायत प्रतिनिधियों के लिए बदलेगा ट्रेनिंग...

Bihar Panchayat Training: बिहार में पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को और अधिक सरल, प्रभावी और उपयोगी बनाने की तैयारी...