कैंडल मार्च के दौरान Jairam Mahto हुए आग बबूला,युवक का मोबाइल छीनकर जमीन पर फेंका!

Jharkhand: झारखंड की राजनीति में सबसे चर्चित विधायक Jairam Mahto एक बार फिर चर्चा आ गए हैं। बीती रात Jairam Mahto का गुस्सा कैंडल मार्च के दौरान देखने को मिला है। कैंडल मार्च के दौरान जयराम महतो ने युवक का मोबाइल छीन कर फेंक दिया। अब विधायक सवालों के घेरे में आ गए और विवादों में घिर गए।

क्या है पूरा मामला

बोकारो में पुष्पा की हत्या पर न्याय की मांग को लेकर कैंडल मार्च आयोजित की गई है। इस मार्च में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और विधायक Jairam Mahto भी शामिल हुए थे। मार्च के दौरान माहौल अचानक तब गरमा गया, जब भीड़ में मौजूद एक महिला ने विधायक से सीधे सवाल पूछ लिया। महिला ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ने पुष्पा को ढूंढने के नाम पर पैसे लिए हैं। पुष्पा कुमारी की मां रेखा देवी के वे आरोप हैं।

बताया जा रहा है कि कैंडल मार्च के दौरान जब एक महिला ने यही मुद्दा विधायक के सामने उठाया, तो आक्रोशित हो गये। विधायक और महिला के बीच तीखी बहस हो ही रही थी कि जयराम महतो की नजर वीडियो बना रहे एक युवक पर पड़ी।

विधायक के व्यवहार से नाराज हुअ लोग

आक्रोशित विधायक Jairam Mahto ने तुरंत युवक का मोबाइल छीना और उसे जमीन पर पटक दिया, जिससे फोन टूट गया। विधायक के इस व्यवहार को देखकर वहां मौजूद लोग दंग रह गये। मौके पर कुछ ने नाराजगी भी जाहिर की। हालांकि पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं की गई है।

Patna News: बांस घाट शवदाह गृह हुआ हाईटेक, Isha Foundation विकसित...

पटना के बांस घाट शवदाह गृह में ईशा फाउंडेशन ने आधुनिक सुविधाएं विकसित की हैं। दीघा घाट समेत बिहार के छह शहरों में हाईटेक...

Bihar Urban Transformation Program: विकसित बिहार के लिए Urbanization, Industrialization और...

पटना में बिहार अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ। मंत्री नीतीश मिश्रा ने विकसित बिहार के लिए शहरीकरण, औद्योगीकरण और पर्यटन को विकास का...

Patna Gig Workers Lounge: डिलिवरी बॉय और राइडर्स के लिए शुरू...

पटना में गिग वर्कर्स के लिए दो अत्याधुनिक एसी लॉउंज शुरू किए गए हैं। यहां आराम, ठंडा पानी, मोबाइल चार्जिंग और सुरक्षा जैसी सुविधाएं...