Dhanbad में बहन की मौत के 5 दिन बाद भाई ने घर में ही कर दिया अंतिम संस्कार, कारण जान आप रह जाएंगे दंग!

Dhanbad: Dhanbad जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र से एक ऐसी भयावह घटना सामने आई है जिसने मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर दिया है। वास्तु विहार कॉलोनी में एक भाई ने अपनी सगी बहन की मौत के बाद सामाजिक दूरियों और मानसिक अवसाद के चलते शव का अंतिम संस्कार घर के बाथरूम में ही कर दिया।

समाज में बढ़ते एकाकीपन का डरावना चेहरा भी पेश करती है

Dhanbad  की  यह घटना न केवल कानून अपराध है बल्कि समाज में बढ़ते एकाकीपन का एक डरावना चेहरा भी पेश करती है.​यह मामला CIMFR (सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ माइनिंग एंड फ्यूल रिसर्च) के एक सेवानिवृत्त वैज्ञानिक के घर का है जिनका निधन 2023 में हो गया था। घर में उनकी तलाकशुदा पुत्री लिपिका कुमारी अपने भाइयों के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि लिपिका लंबे समय से गहरे मानसिक अवसाद (डिप्रेशन) से जूझ रही थी।

8 तारीख को हुई थी मृत्यु

जानकारी के अनुसार लिपिका की मृत्यु 8 तारीख को ही हो गई थी। 5 दिनों तक शव के साथ रहे भाई ने कथित तौर पर पड़ोसियों को सूचित करने का प्रयास किया लेकिन किसी ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। परिवार पहले से ही सामाजिक रूप से कटा हुआ था जिसके कारण मदद का कोई हाथ आगे नहीं बढ़ा।

किसी मदद की उम्मीद न देख बदहवास भाई ने घर के भीतर ही बाथरूम में रजाई, तकिए और पुराने कपड़ों की मदद से बहन के शव को जलाने की कोशिश की.​घटना का खुलासा तब हुआ जब पूरे आवासीय परिसर में मांस के जलने और सड़ने की तीव्र दुर्गंध फैल गई, परेशान पड़ोसियों ने इसकी सूचना गोविंदपुर थाना को दी। सूचना मिलते ही जब पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर इस खौफनाक मंजर से पर्दा उठा.​मौके पर पहुंची पुलिस ने बाथरूम से युवती के अधजले अवशेष बरामद किए हैं। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद मामले की गहन तफ्तीश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवती की मौत प्राकृतिक थी या इसके पीछे कोई साजिश है। भाई द्वारा शव जलाने के पीछे की मानसिक स्थिति की भी पड़ताल की जा रही है।

 

 

Bihar Seva Yatra Sangini Book Launch: बिहार में सरकारी कर्मचारियों के...

Bihar Seva Yatra Sangini Book Launch: बिहार सरकार के सरकारी सेवकों के लिए अनुशासनिक कार्रवाई से जुड़े नियमों को आसान और व्यवस्थित तरीके से...

Bihar New Sugar Mills 2027: बिहार में चीनी मिलों को लेकर...

Bihar New Sugar Mills 2027, पटना: बिहार में चीनी उद्योग को बढ़ावा देने और नई चीनी मिलों की स्थापना की दिशा में राज्य सरकार...

Bihar Panchayat Training: बिहार के पंचायत प्रतिनिधियों के लिए बदलेगा ट्रेनिंग...

Bihar Panchayat Training: बिहार में पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को और अधिक सरल, प्रभावी और उपयोगी बनाने की तैयारी...