भारत रत्न बाबासाहब की जयंती के अवसर पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पटना : भारत रत्न बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर पटना हाईकोर्ट के समीप आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवा निवृत्त) सैयद अता हसनैन एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व. डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीतों के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

राज्यपाल, मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री, दोनों डिप्टी सीएम के अलावा कई मंत्री और कई अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद संजय कुमार झा, विधायक महेश्वर हजारी, विधायक श्याम रजक, विधायक अरुण मांझी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

CM Baba Saheb 1 22Scope News

यह भी पढ़े : नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक खत्म, शाम को इस्तीफा देंगे मुख्यमंत्री

IAS Vinay Choubey: निलंबन खत्म होते ही IAS विनय चौबे की...

IAS Vinay Choubey: शराब घोटाला मामले में आरोपी चर्चित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे निलंबन से मुक्त होने के बाद झारखंड सरकार के कार्मिक,...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: खबर छापना अपराध नहीं! झारखंड हाईकोर्ट...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: झारखंड हाईकोर्ट ने पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनके पेशेवर अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट टिप्पणी की...

Chatra Seasonal Diseases: चतरा में मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, सदर...

Chatra Seasonal Diseases: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। जिले में मौसमी...