Dr.BR AMBEDKAR की 135वीं जयंती के अवसर पर धनबाद में भव्य और श्रद्धापूर्ण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, बाबा साहेब को दी गई श्रद्धांजलि

Jharkhand: झारखंड सहित देश भर में आज 14 अप्रैल को बाबा साहेब Dr.BR AMBEDKAR की जयंती मनाई जा रही है। धनबाद जिला में भी धूमधाम से Dr.BR AMBEDKAR जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेशनल फेडरेशन ऑफ अंबेडकर मिशन धनबाद इकाई, भीम सेना, बहुजन समाज पार्टी सहित विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों की ओर से भव्य बाइक रैली और पदयात्रा निकाली गई।

बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई

रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकली जो डीआरएम चौक स्थित बाबा साहेब स्टेच्यू स्थल पहुंची,जहां प्रतिभागियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद आयोजित जयंती समारोह में वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्षों और समाज सुधार में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

युवाओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलें

वक्ताओं ने कहा कि Dr.BR AMBEDKAR ने सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के माध्यम से समाज को नई दिशा दी, जो आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलें, शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएं और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने और एक समतामूलक समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। इस दौरान पूरे आयोजन में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था और हर ओर बाबा साहेब के विचारों की गूंज सुनाई दे रही थी।

Bihar Seva Yatra Sangini Book Launch: बिहार में सरकारी कर्मचारियों के...

Bihar Seva Yatra Sangini Book Launch: बिहार सरकार के सरकारी सेवकों के लिए अनुशासनिक कार्रवाई से जुड़े नियमों को आसान और व्यवस्थित तरीके से...

Bihar New Sugar Mills 2027: बिहार में चीनी मिलों को लेकर...

Bihar New Sugar Mills 2027, पटना: बिहार में चीनी उद्योग को बढ़ावा देने और नई चीनी मिलों की स्थापना की दिशा में राज्य सरकार...

Bihar Panchayat Training: बिहार के पंचायत प्रतिनिधियों के लिए बदलेगा ट्रेनिंग...

Bihar Panchayat Training: बिहार में पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को और अधिक सरल, प्रभावी और उपयोगी बनाने की तैयारी...