Big Breaking : करीब 20 साल बाद आज ‘नीतीश युग’ का अंत, राजभवन जाकर दिया इस्तीफा

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। करीब 20 साल का सियासी युग का आज अंत हो गया है। नीतीश कुमार ने अभी थोड़ी देर पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अभी थोड़ी देर पहले राजभवन में जाकर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवा निवृत्त) सैयद अता हसनैन को इस्तीफा सौंपा और राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही नई सरकार के गठन का प्रस्ताव रखा। बता दें कि कल यानी 15 अप्रैल को लोकभवन में नई सरकार का गठन होगा। साथ ही बिहार को नए मुख्यमंत्री मिल जाएंगा। इस्तीफा के दौरान नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे।

राज्य में पहली बार NDA सरकार बनी थी, तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं – नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने इस्तीफा देने के बाद सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि आप जानते हैं कि 24 नवंबर 2005 को राज्य में पहली बार एनडीए सरकार बनी थी। तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं। सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो- सभी के लिए काम किया गया है। हर क्षेत्र में काम हुआ है चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो, कृषि हो। महिलाओं एवं युवाओं के लिए भी बहुत काम किया गया है।

Bihar Gover 1 22Scope News

Bihar Gover 2 22Scope News

CM Nitish 22Scope News

इन दिनों काम को और आगे बढ़ाया गया है, अगले 5 वर्षों यानी 2025 से 2030 के लिए सात निश्चय-3 का गठन किया गया है – नीतीश

नीतीश ने कहा कि इन दिनों काम को और आगे बढ़ाया गया है। अगले पांच वर्षों यानी 2025 से 2030 के लिए सात निश्चय-3 का गठन किया गया है। इससे और ज्यादा काम होगा जिससे बिहार काफी आगे बढ़ेगा। बिहार के विकास में केंद्र का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नमन करते हैं। बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल हो जाएगा और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

नीतीश ने कहा- हमने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया है

उन्होंने कहा कि हमने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया है। इतने दिनों से हमने लगातार लोगों की सेवा की है। हमने तय किया था कि अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे और इसलिए आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया। अब नई सरकार यहां का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा और बिहार बहुत आगे बढ़ेगा। सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं व शुभकामनाएं देता हूं।

CM Resign 22Scope News

आज ही रात को CM आवास छोड़ देंगे नीतीश कुमार

आपको बता दें कि खबर यह भी आ रही है कि नीतीश कुमार आज ही सीएम आवास छोड़ देंगे। ऐसे तो नीतीश कुमार के सीएम आवास से कुछ दिन पहले ही सभी समानों की शिफ्टिंग होने लगी थी। लेकिन खबर मिल रही है कि रात को नीतीश कुमार एक अणे मार्ग छोड़कर अपने नए आवास सात सर्कुलर रोड में शिफ्ट कर जाएंगे।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक खत्म, शाम को इस्तीफा देंगे मुख्यमंत्री

Bihar Seva Yatra Sangini Book Launch: बिहार में सरकारी कर्मचारियों के...

Bihar Seva Yatra Sangini Book Launch: बिहार सरकार के सरकारी सेवकों के लिए अनुशासनिक कार्रवाई से जुड़े नियमों को आसान और व्यवस्थित तरीके से...

Bihar New Sugar Mills 2027: बिहार में चीनी मिलों को लेकर...

Bihar New Sugar Mills 2027, पटना: बिहार में चीनी उद्योग को बढ़ावा देने और नई चीनी मिलों की स्थापना की दिशा में राज्य सरकार...

Bihar Panchayat Training: बिहार के पंचायत प्रतिनिधियों के लिए बदलेगा ट्रेनिंग...

Bihar Panchayat Training: बिहार में पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को और अधिक सरल, प्रभावी और उपयोगी बनाने की तैयारी...