जिलाधिकारी ने रजिस्ट्री कार्यालय में एक सप्ताह के अंदर नव-निर्मित पार्किंग व्यवस्था शुरू करने का दिया निर्देश

आरा : भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने आज रजिस्ट्री कार्यालय के नव-निर्मित पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि नव-निर्मित पार्किंग व्यवस्था को एक सप्ताह के भीतर प्रारंभ किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि पार्किंग सुविधा शुरू होने से रजिस्ट्री कार्यालय के आसपास लगने वाले जाम की समस्या से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

DM ने निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं

जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने यह भी निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों को उन्होंने पार्किंग स्थल को व्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर अवर निबंधक, आरा सदर, विशेष कार्य पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Ara DM 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : भोजपुर में उर्वरक की है प्रचुर मात्रा उपलब्ध, कृषि टास्क फ़ोर्स की बैठक में डीएम ने…

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...